Friday, February 20, 2026
21.6 C
Bhopal

कोर्ट परिसर में महिला वकील से छेड़छाड़

एमजी रोड पुलिस ने एक महिला वकील के साथ कोर्ट परिसर में छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि आरोपी रोहित होलकर, महिला वकील का पूर्व परिचित था और उसे लगातार परेशान कर रहा था। महिला ने उसकी हरकतों से तंग आकर उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसे कोर्ट परिसर तक जाकर परेशान करने लगा।

महिला वकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह गुरुवार को कोर्ट नंबर 10 से अपनी टेबल की ओर जा रही थी, तभी आरोपी रोहित होलकर वहां पहुंचा और रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ लिया। उसने महिला से सवाल किया कि उसका नंबर क्यों ब्लॉक किया और फिर जबरदस्ती साथ चलने का दबाव डाला। इस दौरान उसने अश्लील भाषा का भी इस्तेमाल किया।

महिला वकील की आवाज सुनकर आसपास मौजूद साथी वकील मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में पीड़िता ने एमजी रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जिम ट्रेनर पर अश्लील कमेंट्स का आरोप, केस दर्ज

भंवरकुआं पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर जिम ट्रेनर सहित दो लोगों के खिलाफ अश्लील टिप्पणियां करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती विष्णुपुरी स्थित फैक्स फीट जिम में अपने दोस्त के साथ जाती है। युवती ने बताया कि पिछले एक माह से जिम ट्रेनर अश्विन यादव (निवासी सर्वानंद नगर) और मयंक निखर (निवासी त्रिवेणी नगर) उसे देखकर लगातार अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे।

गुरुवार को जब युवती जिम पहुंची, तो दोनों ने फिर से भद्दे कमेंट्स किए। इस पर उसने अपने दोस्त को पूरी बात बताई। दोस्त ने जाकर जब ट्रेनर और उसके साथी से बात करने की कोशिश की, तो दोनों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे धमकाकर भगा दिया।

पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद भंवरकुआं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दो बार दर्ज कराई एफआईआर, अब तीसरी बार केस

इंदौर में एक युवती ने पहले सेंट्रल कोतवाली और छोटी ग्वालटोली थाने में छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया था, लेकिन आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा। अब पीड़िता ने पंढरीनाथ थाने में फिर से शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय युवती ने राज सिंह पुत्र रंजीत खस के खिलाफ मोबाइल पर धमकाने और पीछा करने की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती थी, लेकिन उसका व्यवहार ठीक नहीं था, इसलिए उसने काफी समय पहले बात करना बंद कर दिया।

इसके बावजूद आरोपी पीछा करता रहा और धमकियां देता रहा। 24 मार्च 2023 को युवती ने पहली बार सेंट्रल कोतवाली थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने फिर से पीछा करना और धमकाना शुरू कर दिया, जिसके चलते नवंबर 2024 में दूसरी बार कार्रवाई हुई। कुछ समय तक आरोपी शांत रहा, लेकिन फिर उसने परेशान करना शुरू कर दिया।

अब वह मोबाइल नंबर बदल-बदलकर कॉल कर रहा है, युवती के ऑफिस के चक्कर लगा रहा है और पांच दिन पहले उसके घर तक पहुंच गया। उसने धमकी दी कि ‘पुलिस भी एक अपराध में सिर्फ एक बार एफआईआर करती है।’ पीड़िता ने बताया कि राज के पास उसके कुछ फोटो हैं, जिन्हें दिखाकर वह ब्लैकमेल कर रहा है।

धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने परिवार को पूरी बात बताई और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तीसरी बार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img