Friday, February 13, 2026
23.1 C
Bhopal

महिला प्रोफेसर ने पति पर लगाए मारपीट-प्रताड़ना के आरोप

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला प्रोफेसर ने अपने पति के खिलाफ मारपीट, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि पति का एक अन्य महिला से प्रेम संबंध है और उसी के चलते वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कनाड़िया पुलिस के अनुसार निजी कॉलेज की प्रोफेसर आरती शर्मा निवासी आलोक नगर की शिकायत पर उनके पति नवदीप पुत्र अखिलेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2016 से पति काम नहीं कर रहे थे और घर का पूरा खर्च वही उठा रही थीं। इसके बावजूद पति उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

पति ने 7 लाख का लोन लेकर कार खरीद ली

आरती के मुताबिक वर्ष 2020 के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। साल 2025 में उन्हें पता चला कि पति के निवेदिता नाम की एक अन्य महिला से प्रेम संबंध हैं। आरोप है कि पति उस महिला का खर्च भी पत्नी से ही दिलवाने के लिए दबाव बनाता था। नवदीप ने पत्नी के नाम पर करीब 7 लाख रुपए का लोन लेकर कार खरीदी, लेकिन कार की किश्तें खुद नहीं भरीं और लोन की किश्तें चुकाने के लिए भी पत्नी पर दबाव बनाया।

मारपीट की, जेवर भी छीन लिए

पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने इन बातों का विरोध किया तो पति ने उनके साथ मारपीट की, उन्हें घर से निकाल दिया और मायके से मिले जेवर भी अपने पास रख लिए। इसके बाद पीड़िता ने कनाड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

एक ही कॉलेज में हुई थी दोस्ती

जानकारी के अनुसार आरती और नवदीप की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं। दोनों एक ही कॉलेज में प्रोफेसर थे। इसी कॉलेज में निवेदिता भी प्रोफेसर थी, जहां नवदीप की उससे दोस्ती हुई और बाद में बातचीत काफी बढ़ गई। कुछ समय बाद नवदीप ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img