Wednesday, February 11, 2026
15.1 C
Bhopal

भोपाल के शाहजहानी पार्क के बायो गैस प्लांट में आग

भोपाल के शाहजहानी पार्क में स्थित बायो गैस के बंद प्लांट में रविवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि धुआं शहर के कई किमी तक देखा गया और बीच-बीच में धमाके भी हुए। आग शाम लगभग 5.30 बने भड़की और डेढ़ घंटे तक विकराल रही। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए 3 फॉर्म टेंडर, 2 ब्राउजर और 3 से अधिक गाड़ियों लगानी पड़ीं।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद भी धुआं शहर में फैलता रहा, जिससे पुराने भोपाल का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) तीन घंटे में 20 से 302 तक पहुंच गया। इसके कारण आसपास के लोग, खासकर बच्चे, बुजुर्ग और सांस संबंधी मरीज, आंखों में जलन, आंसू और सांस लेने में परेशानी महसूस करने लगे। फायर विभाग और नगर निगम ने आग के बाद प्लांट से कचरा हटाया और सुरक्षा बढ़ा दी।

फायर अधिकारी शक्ति तिवारी के मुताबिक, शाम 5:50 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्लांट की ओर आने वाली सड़क को पुलिस ने बंद कर दिया है।

पुराने भोपाल का AQI 3 घंटे में 20 से 302 तक पहुंचा

आग से उठे धुएं ने शहर में PM 2.5 की मात्रा बढ़ा दी। पुराने भोपाल का AQI तीन घंटे में 20 से 302 तक पहुंच गया। MPPCB के ब्रजेश शर्मा के अनुसार, यह बच्चों, बुजुर्गों और सांस रोगियों के लिए खतरनाक है, आंखों में जलन, आंसू और सांस में परेशानी बढ़ाता है।

प्लांट में बड़ी मात्रा में गोबर, प्लास्टिक और सूखी घास जमा थी

प्लांट में गोबर और कचरा जमा था। बंद होने के बावजूद भी रसायनिक क्रिया से गैस बनने की संभावना थी। फोम टेंडर से आग को बुझाया गया। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे बंद संयंत्र स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक होते हैं। प्लांट में बड़ी मात्रा में गोबर, प्लास्टिक और सूखी घास जमा थी। निगम के अनुसार प्लांट में शराब पीने वाले लोग आते थे। अधिकारी मानते हैं कि किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकी, जिससे आग भड़की। यह प्लांट 2017-18 से बंद था और सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। यह फायर केमिकल का प्लांट था। इसके आसपास कचरे का ढेर था, जहां आग लगी हुई थी। पहले यहां केमिकल बनता था।

Hot this week

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img