Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

सहेली ने बंधक बनाकर रेप कराया

शाजापुर में 19 साल की युवती को दो दिन तक बंधक बनाकर रेप का मामला सामने आया है। सहेली ने उसे अपने घर में बंद रखा था। परिजन जब बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया। पुलिस ने युवती की सहेली, उसके पति समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया है। दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि दो फरार हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11.30 बजे हिंदू संगठन को पथराव की सूचना मिली। कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को कॉल कर बताया कि किला रोड पर एक घर में अनैतिक कार्य चल रहा है। दो पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर घर में पूछताछ की। युवती की सहेली ने पुलिस से अभद्रता की। इसके बाद पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ थाने पहुंची। यहां रेप की एफआईआर दर्ज कराई।

महिला पुलिस ने आरोपियों के घर की तलाशी ली। इस दौरान घर में छिपे सहेली के पति ने भागने की कोशिश की। उसने छत पर जाकर पुलिस और कार्यकर्ताओं पर पथराव कर दिया। जब पुलिस उसे पकड़कर ले जाने लगी तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

युवती बोली- सहेली के घर गई, उसने कमरे में बंद किया

एफआईआर में पीड़िता ने पुलिस को बताया, दानिश लाला को मैं काफी दिन से जानती हूं। वह अक्सर मेरे घर के सामने चक्कर लगाता रहता है। जब भी घर से बाहर निकलती हूं तो बात करने की कोशिश करता है। 10 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे दानिश घर के बाहर आया। उसे मेरे पापा ने डांटकर भगा दिया। फिर मुझसे पूछा कि दानिश घर के बाहर क्यों घूम रहा है। मैंने कहा कि मुझे नहीं पता। पापा ने मुझे डांट दिया।

नाराज होकर मैं अपनी सहेली किरण के घर चली गई। यहां किरण का पति जैकी उर्फ तौसिफ पठान और देवर निक्की भी था। थोड़ी देर बाद दानिश भी आ गया। सुबह करीब 11 बजे किरण और उसके पति जैकी ने मुझे घर के पीछे वाले कमरे में बंद कर दिया। यहां दानिश आया और मेरे साथ गलत काम किया। किरण और जैकी गेट पर खड़े रहे। फिर दानिश वहां से चला गया।

मैंने किरण से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया। उसने और जैकी ने मुझे धमकाया कि किसी को बताया तो जान से खत्म कर देंगे। मुझे दो दिन तक कमरे में बंद रखा। सोमवार रात को मेरे परिवार को पता चला तो वे मुझे ढूंढते हुए किरण के घर पहुंचे। किरण और उसके परिवार ने उन पर पत्थर फेंके। इसके बाद भीड़ इकट्ठा हो गई। फिर मां और भाई मुझे वहां से निकालकर थाने ले गए।

Hot this week

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img