Saturday, February 21, 2026
25 C
Bhopal

भोपाल में गैस रिफिलिंग सेंटर पर कार्रवाई

भोपाल के अशोका गार्डन में गुरुवार को खाद्य विभाग ने गैस रिफिलिंग सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की। अफसरों ने दिन में दबिश डाली और 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। मौके से बड़ी संख्या में कमर्शियल और छोटे सिलेंडर भी जब्त किए। करीब पांच साल पहले भी यहां कार्रवाई हुई थी और 40 सिलेंडर जब्त किए गए थे।

अशोका गार्डन स्थित ऋषि इंटरप्राइजेस पर यह कार्रवाई की गई। जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। यहां से सिलेंडर के अलावा गैस रिफिलिंग के सामान भी जब्त किए गए हैं।

अशोका गार्डन में कार्रवाई करती खाद्य विभाग की टीम।

अशोका गार्डन में कार्रवाई करती खाद्य विभाग की टीम।

इतने सिलेंडर जब्त
मौके से 16 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। इनमें 8 भरे थे। 19 किलो का 1 कमर्शियल सिलेंडर, 5 केजी अमानक स्तर के 28 खाली, 8 केजी अमानक स्तर के 6 खाली, एक आंशिक भरा एवं एक गैस अंतरण यंत्र जब्त किया। इस दौरान पंचनामा बनाते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक मालाकार ने बताया, प्रकरण को कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पुष्पराज पाटिल, मोहित मेघवंशी एवं मयंक द्विवेदी भी मौजूद थे।

सूचना मिलते ही पहुंची टीम
खाद्य विभाग के अफसरों के अनुसार- ऋषि इंटरप्राइजेस में गैस रिफिलिंग की कई शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए पहले जांच की गई और मौका मिलते ही दबिश दे दी।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img