Wednesday, February 18, 2026
29.1 C
Bhopal

एमपी से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए जॉर्ज कुरियन

केंद्रीय मंत्री और एमपी से बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी जॉर्ज कुरियन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बीजेपी के डमी प्रत्याशी कांतदेव सिंह के नाम वापसी के बाद कुरियन को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र रिटर्निंग अधिकारी और विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इस मौके पर मौजूद रहे।

बता दें, कि गुना से लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद जून में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सीट छोड़ दी थी। सिंधिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर अब जॉर्ज कुरियन जून 2026 तक के लिए राज्यसभा गए हैं। कुरियन चार महीने के अंदर मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाने वाले दूसरे सांसद हैं। इसी साल अप्रैल महीने में तमिलनाडु बीजेपी के नेता एल मुरुगन भी एमपी से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए थे।

विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने जॉर्ज कुरियन को प्रमाण पत्र सौंपा

विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने जॉर्ज कुरियन को प्रमाण पत्र सौंपा

तीन नामांकन फॉर्म जमा हुए थे

राज्यसभा की खाली सीट के लिए नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख 21 अगस्त तक विधानसभा में कुल तीन नामांकन फॉर्म जमा हुए थे। बीजेपी की ओर से मूलत: केरल के रहने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया था।

उन्होंने 21 अगस्त को ही विधानसभा पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी और विधानसभा के सचिव अरविंद शर्मा के सामने नामांकन दाखिल किया था। कुरियन के प्रस्तावक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत अन्य विधायक बने।

बता दें, चुनाव आयोग ने 26 अगस्त को राज्यसभा सदस्य पद के लिए आवेदन करने वालों की नामांकन वापसी की तारीख तय की थी। जन्माष्टमी पर्व के चलते सीएम मोहन यादव ने 26 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया। इसलिए चुनाव आयोग ने नामांकन वापसी की तारीख एक दिन आगे बढ़ा दी थी।

Hot this week

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

विधानसभा में गूँजेगा विकास का रोडमैप, CM ने दी देवड़ा को बधाई

​भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए आज का...

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...

पढ़ाई की खातिर मौत से सामना: 400 KV के हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ी विवाहिता

​इंदौर (बौरसी): शिक्षा की अलख जब जुनून बन जाए,...

Topics

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img