Monday, February 23, 2026
23.8 C
Bhopal

आरोपी बोले- गर्लफ्रेंड के मेकअप-कपड़ों के लिए चोरी करते हैं

साहब, मेरी एक गर्लफ्रेंड है। उसके खर्चे पूरे करने के लिए ही चोरी करता हूं, लेकिन अब नहीं करूंगा।’ ग्वालियर में पुलिस के हाथ लगे दो शातिर चोरों ने ये कबूलनामा किया है। दोनों सगे भाई हैं। खास बात ये है कि दोनों एक ही लड़की से प्यार करते हैं।

गर्लफ्रेंड के मेकअप, कपड़े और महंगे शौक पूरे करने के लिए वे चोरियां करने लगे। इनमें एक शराब और दूसरा स्मैक के नशे का आदी है। पूछताछ में इनसे तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। हस्तिनापुर पुलिस को लगता है कि गर्लफ्रेंड के लिए चोरी करने वाले इन दोनों भाइयों से 10 से 15 चोरियों का खुलासा हो सकता है।

ग्वालियर में आरोपियों के पास से सात मोबाइल, एक लाख रुपए और जेवर बरामद किए गए हैं।

ग्वालियर में आरोपियों के पास से सात मोबाइल, एक लाख रुपए और जेवर बरामद किए गए हैं।

पुलिस के हाथ कैसे लगा भिंड का चोर गिरोह दरअसल, बीते कुछ दिनों से बेहट सर्किल में चोरी की घटनाएं बढ़ रहीं थी। SDOP बेहट संतोष पटेल ने अपने पूरे सर्किल के थानों को अलर्ट किया था। हस्तिनापुर थाना प्रभारी राजकुमार राजावत को बीते दिनों हुईं चोरियों में कुछ संदेहियों के नाम मिले। जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल की मदद ली। कुछ डिटेल हाथ लगी। जिन पर शक था वह साइबर सेल की रिपोर्ट के बाद और पुख्ता हो गया।

रेकी की सूचना मिली तो धर लिए गए दोनों भाई रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों संदेही फिर वारदात के लिए रेकी कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। दोनों सगे भाई निकले। जिनकी पहचान रवि धानुक (20), विशाल धानुक (23) पिता अशोक निवासी मेहगांव भिंड के रूप में हुई। दोनों से पूछताछ की गई, तो हस्तिनापुर की दो और उटीला की एक चोरी का खुलासा हुआ।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img