आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

हमीदिया अस्पताल से भागी गर्भवती महिला कैदी गिरफ्तार

राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल से हत्या के मामले में केन्द्रीय जेल भोपाल की सजायाफ्ता महिला कैदी शनिवार दोपहर महिला प्रेहरी को चकमा देकर फरार हो गई थी। इस मामले में कोहेफिजा पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। महिला शनिवार की दिन और रात भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर छिपी रही। रविवार की सुबह वह बस से कुरवाई जिला पहुंच गई थी। यहां से वह अपने परिजनों से मिलने के लिए घर पहुंच गई। पुलिस ने मुखबिरतंत्र सक्रिय कर रखा था। तत्काल महिला द्वारा घर पहुंचने की जानकारी पुलिस को मिली। परिजनों से मुलकात के चंद घंटो के ही भीतर महिला पकड़ी गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दरअसल कोहेफिजा पुलिस ने महिला के घर में होने की सूचना मिलते ही कुरवाई पुलिस को जानकारी दी। वहां पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। महिला को हिरासत में लेने थाना कोहेफिजा पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। रविवार की रात तक पुलिस टीम महिला को भोपाल लेकर पहुंच सकती है।

केन्द्रीय जेल से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से कुरवाई जिला विदिशा निवासी सालेहा पत्नी मुस्तुफा खान (24) हत्या के एक मामले में विचाराधीन बंदी है। विगत 27 अप्रैल को उसे विदिशा जेल से भोपाल की केन्द्रीय जेल में स्थानांतरित किया गया था। उसे एक माह का गर्भ था। शनिवार 22 जून की दोपहर करीब 12 बजे गर्भवती सालेहा को रूटीन चेकअप के लिए महिला प्रेहरी अनीता त्रिपाठी के साथ हमीदिया अस्पताल के सुल्तानिया वार्ड में भेजा गया था। महिला चिकित्सक ने चेकअप करने के बाद जांच के लिए यूरिन लाने के लिए कहा था।

बाथरूम से हुई थी फरार

महिला प्रेहरी अनीता के साथ सालेहा महिलाओं के बाथरूम यूरिन लाने गई थी। बाथरूम में काफी भीड़ थी। महिला बंदी के बाथरूम में जाते ही महिला प्रेहरी भी सामने वाले बाथरूम में फ्रेश होने चली गई और जल्द ही बाहर भी आ गई। लेकिन तब तक महिला बंदी सालेहा वहां से फरार हो चुकी थी। महिला प्रेहरी ने दौड़-दौड़कर सारा अस्पताल छान मारा लेकिन महिला बंदी का कहीं सुराग नहीं मिला। मामले की जानकारी मिलते ही जेल प्रबंधन की ओर से कोहेफिजा पुलिस को पहले मौखिक और बाद में लिखित शिकायत भेजी गई थी। फिलहाल फरार महिला बंदी का सुराग नहीं लग सका है।

फतेहगढ़ वाले गेट से भागती दिखी

जेल प्रबंधन ने अपने स्तर पर फरार महिला बंदी की खोजबीन के भरपूर प्रयास किए लेकिन सुराग नहीं लग सका। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक करने पर महिला बंदी हमीदिया अस्पताल के फतेहगढ़ वाले गेट से बाहर जाती दिखाई दी है। बताया जा रहा है कि महिला बंदी का कोई भी परिजन अस्पताल नहीं पहुंचा था। पिछले काफी दिनों से महिला बंदी परिजनों के संपर्क में भी नहीं थी।

दूसरी ओर कोहेफिजा पुलिस भी महिला प्रेहरी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर खोजबीन में जुट गई थी। दो दर्जन से अधिक कैमरों को चेक कर पुलिस को पता लगा था कि महिला नादरा बस स्टैंड पहुंची थी। इसी आधार पर पुलिस ने कुरवाई तक मुखबिरों को सक्रिय किया था।

कोहेफिजा थाने के टीआई बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि फरार महिला कैदी के पकड़े जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद रविवार की दोपहर टीम कुरवाई के लिए रवाना हो गई है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770