आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:11 लोगों की मौत, कटकर दूर जा गिरे हाथ-पैर;

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में हादसे में 11 लोगों की मौत बताई जा रही है। संभागायुक्त ने 9 लोगों के मौत की पुष्टि की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना की मदद ली जाएगी। लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जाएगा। जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 200 से ज्यादा घायल अस्पताल लाए गए हैं। इनमें 132 पुरुष और 98 महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम में भी रेफर किया गया है।

पटाखों की यह फैक्ट्री हरदा शहर में ही मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। धमाका मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे शहर में इसकी आवाज सुनाई दी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। करीब एक घंटे तक धमाके होते रहे।

जानकारी मिली है कि फैक्ट्री के आसपास बने घरों में बारूद रखा था। धमाके के बाद 60 घरों में आग लग गई। एहतियातन 100 से ज्यादा घरों को खाली कराया गया है। हरदा के आसपास 7 जिलों की फायर ब्रिगेड बुलाई गई हैं। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। हरदा एसडीएम केसी परते ने कहा कि फैक्ट्री अनफिट थी।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770