Tuesday, March 10, 2026
31.4 C
Bhopal

थाने के बाहर जमकर चले लात-घूंसे

शिवपुरी के फिजिकल थाने के बाहर शुक्रवार शाम को दो पक्षों के जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गया। झगडे़ का एक वीडियो भी सामने आया है। हालाकि, पुलिस ने अभी किसी पर भी मामला दर्ज नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात में फिजिकल थाने के बाहर दो पक्ष पहुंचे थे। यहां थाने के गेट पर ही दोनों पक्ष अचानक से पुलिस के सामने ही आपस में मारपीट करना शुरू कर दिया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया और थाने के अंदर लेकर गए। इधर दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इधर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से मारपीट संबंधी आवेदन ले लिए है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डॉक्टर के बेटे को दो भाइयों ने पीटा

इधर दूसरे मामले में फिजिकल थाना क्षेत्र में सिंधिया छतरी के पास गांधी कॉलोनी निवासी डॉ. रत्नेश जैन के बेटे दिव्यम जैन की कार दूसरी कार से टकरा गई। सामने की कार में सवार ऋषि शुक्ला और उसके भाई ने मिलकर दिव्यम के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घायल दिव्यम ने फिजिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फिजिकल पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि घटना के वक्त दोनों आरोपी भाई शराब के नशे में थे और टूरिस्ट विलेज से नशा कर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की कार भी जब्त कर ली है।

Hot this week

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

डेंटिस्ट महिला से दुष्कर्म, शादी का वादा कर मुकरा भोपाल का विवेक जैन

इंदौर | शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक...

बिना पंजीयन चल रहे डॉ. बत्रा होम्योपैथिक क्लीनिक पर छापा, स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला

​भोपाल। राजधानी के एमपी नगर क्षेत्र में संचालित प्रसिद्ध...

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

Topics

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

भोपाल: ‘मिलन स्वीट्स’ पर आयकर का छापा, ‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (एमपी...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

राजधानी: युवती की कार पर एसिड मिला रंग फेंका, पेंट जला

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img