Thursday, March 5, 2026
35.2 C
Bhopal

थाने के सामने गुंडागर्दी: सुपरवाइजर को सरेराह पीटा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पुलिस थाने के पास भी वारदात करने से नहीं कतरा रहे। होशंगाबाद रोड स्थित फॉर्च्यून डिवाइन सिटी कॉलोनी के पास बुधवार को आधा दर्जन युवकों ने एक सुपरवाइजर के साथ बेरहमी से मारपीट की। पूरी घटना थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लात-घूंसों से हमला

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावर युवकों ने सुपरवाइजर राम किशोर वर्मा को घेर रखा है। मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया और उन्हें जमीन पर पटक कर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। आसपास के लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर बेखौफ होकर मारपीट करते रहे।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित राम किशोर वर्मा का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना और साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय केवल साधारण धाराओं में ‘एनसीआर’ (गैर-संज्ञेय रिपोर्ट) दर्ज की है। पीड़ित के मुताबिक, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर सिर्फ समझाइश देकर छोड़ दिया। थाने की नाक के नीचे हुई इस घटना और पुलिस के ढुलमुल रवैये को लेकर अब स्थानीय लोगों में रोष है।

Hot this week

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

Topics

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img