Wednesday, February 18, 2026
18.9 C
Bhopal

10 लाख में सुपारी देकर कराई पति की हत्या

भोपाल में एक महिला ने 10 लाख में पति की सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी। महिला ने अपनी किराएदार और उसके प्रेमी के साथ मिलकर यह साजिश रची। किराएदार ने बुजुर्ग के पैर पकड़े और उसके प्रेमी ने गमछे से गला घोंट दिया। वारदात 18 अप्रैल को पिपलानी की है। जार्ज कुरियन (64) भेल से रिटायर्ड अफसर थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी ने बाथरूम में पांव फिसलकर गिरने की बात कही थी।

शनिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी बिट्‌टी जार्ज (32), किराएदार रेखा सूर्यवंशी और उसके प्रेमी संजय पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी संजय पाठक को रविवार तक की रिमांड पर लिया है। तीनों ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है।

अकेले जीना चाहती थी पत्नी

टीआई अनुराग लाल ने बताया कि, जार्ज भेल के रिटायर्ड अधिकारी थे। उनकी पहली पत्नी केरल में रहती हैं। उन्होंने बिट्‌टी से तब शादी की जब वह महज 17 साल की थी। दोनों की नौ साल की बेटी है। बिट्‌टी पूर्व में जार्ज के घर काम करती थी। बिट्‌टी ने पुलिस को बताया कि जार्ज की हत्या के बाद वह अकेले जीना चाहती थी। उसे उम्मीद थी कि पति की मौत के बाद उनका सारा पैसा, पैंशन और मकान उसे मिल जाएगा।

पति छोटी-छोटी बातों पर टोकता था बुजुर्ग पति छोटी-छोटी बातों पर उसे रोकता-टोकता और डांटता था। यही कारण था कि वह उससे निजात पाना चाहती थी। किराएदार रेखा सूर्यवंशी से पति की नजदीकियां भी उसे परेशान करती थीं। रेखा ने ही पति के चरित्र के संबंध में उसे अहम जानकारी दीं और पति की हत्या कर आराम से जीवन जीने की बात कही।

रेखा ने बनाई थी हत्या की योजना

रेखा के कहने पर जब पति की हत्या कराने के लिए बिट्‌टी राजी हो गई तो रेखा ने प्लान बनाया कि वह अपने प्रेमी संजय की मदद से जार्ज की हत्या करा देगी। इसके एवज में उन्हें 10 लाख रुपए चाहिए होंगे। बिट्‌टी ने शर्त रखी की हत्याकांड के बाद ही उन्हें रकम तब देगी जब पति की पेंशन उसके नाम हो जाएगी। रेखा इसके लिए राजी हो गई और अपने प्रेमी को भी राजी कर लिया।

एडवांस में 50 हजार खाते में कराए ट्रांसफर पति की हत्या करने के एवज में बिट्टी ने संजय और रेखा को 10 लाख की सुपारी दी थी। हालांकि दोनों ने बतौर एडवांस बिट्‌टी से 50 हजार रुपए लिए। यह रकम महिला ने अपने खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर की थी। बैंक स्टेटमेंट में इस बात की पुष्टि हो चुकी है।

आखिरी सांस तक पति को तड़पते देखा 18 अप्रैल की रात बिट्‌टी ने संजय को अपने घर बुलाया। यहां मौका पाकर उसने जार्ज का गला घोंट दिया। बिट्‌टी ने आखिरी सांस तक पति को तड़पते देखा। मौत को सुनिश्चित करने के लिए उसने पति को हिलाकर चेक किया। जब शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तब उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से पुलिस को सूचना दी गई

बॉडी पर मिले स्ट्रगल मार्क जार्ज ने मौत से पहले बचने के लिए प्रयास किए। 59 वर्षीय संजय ने पूरी ताकत से उसका गला घोंटे रखा। इस दौरान संजय के नाखून जार्ज के गले पर लगे। इससे उनकी गर्दन पर स्ट्रगल मार्क बन गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

चार महीने पहले रहने आई थी किराएदार रेखा चार महीने पहले ही जार्ज के घर में किराए से रहने आई थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। मूल रूप से सीहोर जिले की रहने वाली रेखा की वहां खेती की जमीन है। संजय-रेखा के पति का दोस्त रहा है। वह प्रॉपर्टी की ब्रोकरी भी करता है। रेखा की जमीन बिकवाने को लेकर वह उसके करीब आ गया था।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img