Wednesday, February 25, 2026
20.6 C
Bhopal

पति के दोस्तों पर बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप

रीवा में एक महिला ने पति के दो दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि दोस्तों ने पहले पति को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से रेप किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

वारदात 24 मई की है। महिला का आरोप है कि जब वह थाने पहुंची तो उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद वह मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एएसपी विवेकलाल ने थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा को घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि उसके पति को शराब की लत है। 24 मई की रात को उसके पति के दोस्त रज्जन पटेल और रामशंकर घर आए। उन्होंने आंगन में बैठकर शराब पीनी शुरू की और पति को इतनी शराब पिलाई कि वह बेहोश हो गया। महिला के अनुसार, जब पति निश्चेत हो गया तो दोनों ने उसे अकेला पाकर बंधक बना लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

धमकाकर कहा- जो हुआ सो हुआ, अब चुप रहो महिला ने बताया कि वह चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। जब उसने आरोपियों से कहा कि वह पुलिस में शिकायत करेगी, तो दोनों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और कहा कि जो हो गया सो हो गया, अब जिंदा रहना है तो चुप रहो। डर के कारण मैं सहम गई और अगली सुबह थाने गई।

आरोप- दो बार थाने पहुंची, शिकायत नहीं सुनी महिला के अनुसार, वह 25 मई को ही सगरा थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उसे लौटा दिया। कहा गया कि घर आकर मौका मुआयना करके वही बयान लेंगे, लेकिन कोई नहीं आया। बाद में वह दोबारा 2 जून को भी थाने गई, लेकिन शिकायत नहीं दर्ज की गई। आखिर में थक-हारकर उसने 3 जून को एसपी ऑफिस में आवेदन दिया

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img