Saturday, February 21, 2026
25 C
Bhopal

इमाम ने 6 महीने तक नाबालिग का किया यौन शोषण:प्रेग्नेंट हुई तो शादी से किया इनकार, बोला- किसी को कुछ बताया तो कुरान भूल जाओगी

सुपौल में एक इमाम ने नाबालिग (16) के साथ 6 महीने तक दुष्कर्म किया। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने त्रिवेणीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता की मां का आरोप है कि ‘इमाम ने लड़की को फोकानिया की परीक्षा (बिहार मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा) में पास कराने का लालच देकर उसके साथ गलत काम किया है। मेरी बेटी अब 6 महीने की गर्भवती है।’

आरोपी इमाम की पहचान पुरंदाहा वार्ड 15 निवासी अब्दुल हाफीज के रूप में हुई है। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि ‘पीड़िता की मां के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। पीड़िता का मेडिकल चेकअप और कोर्ट में बयान कराया गया है। आरोपी इमाम की तलाश की जा रही है।’ आरोपी इमाम पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

किसी को बताया तो कुरान भूल जाओगी.

वहीं, पीड़िता ने बताया कि ‘इमाम ने यौन संबंध के दौरान कुछ भी गड़बड़ी होने पर मुझसे शादी करने का वादा किया था। अब वह इससे इनकार कर रहा है। साथ ही धमकी दी है कि इस बारे में किसी से जानकारी साझा करने पर कुरान भूल जाओगी।’

3 साल की उम्र से बेटी इमाम से पढ़ती थी…

प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया है कि ‘मेरे पति बाहर रह कर मजदूरी करते हैं। दो बच्चे भी गांव से बाहर रह कर पढ़ाई करते हैं। बेटी 3 साल की उम्र से ही आरोपी इमाम के पास पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के सिलसिले में ही आरोपी का उसके घर आना जाना होता था। बीते 19 अप्रैल को उसने बेटी को घर में अकेला पाकर पहली बार यौन संबंध बनाया था।’

पीड़िता के परिजनों को मिल रही धमकी

पीड़िता की मां का आरोप है कि ‘इमाम का साला पूरंदाहा वार्ड 15 निवासी मो. शहीद और सास साजदा खातून आपराधिक किस्म के हैं। दोनों खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि अगर शादी का दबाव बनाया तो अंजाम भुगतना होगा।’

पीड़िता के पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी इमाम उसके परिवार के साथ कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि ‘परिवार ने आवेदन दिया है। केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी।’

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img