Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में बदमाशों ने एक्टिवा सवार युवक की चार उंगलियां काटीं

भोपाल के खानूगांव इलाके में बुधवार देर रात मामूली सड़क हादसे ने हिंसक रूप ले लिया। यहां कार सवार बदमाशों ने एक्टिवा से खड़े एक युवक को बीच सड़क पर रोककर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात में पीड़ित युवक के बाएं हाथ की चार उंगलियां कटकर अलग हो गईं। पूरा घटना क्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय हुजैफा अपनी एक्टिवा किनारे खड़ी किए खड़ा था। इसी दौरान एक कार ने उसकी एक्टिवा को हलकी टक्कर मार दी। उसने विरोध किया तो कार सवार 4 से 5 युवक तलवार लेकर बाहर आए और अचानक उस पर हमला बोल दिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हमलावर लगातार तलवार से वार करते हुए उसे लहूलुहान कर देते हैं, जिससे वह सड़क पर गिर जाता है।

दो आरोपी गिरफ्तार, तलवार बरामद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने रफीक अली (टीला जमालपुरा) और इमरान उर्फ अरबाज (हरीजन अरब) को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हमला करने में इस्तेमाल तलवार भी जब्त की गई है। तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

इलाके में दहशत, घायल की हालत स्थिर

घटना का वीडियो सामने आते ही इलाके में भय का माहौल बन गया है। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। घायल युवक हुजैफा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को स्थिर बताया है।

सीसीटीवी फुटेज जब्त, सबूत के रूप में होगा इस्तेमाल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी तरह से आपराधिक घटना है। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया गया है, जिसे सबूत के रूप में उपयोग में लिया जाएगा।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img