Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में दो युवकों ने नगर निगम दरोगा को चप्पलों से पीटा

भोपाल में नगर निगम के सफाई दरोगा की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। उनसे अभद्रता की। साथ ही हत्या की धमकी भी दी गई। पूरा विवाद साफ-सफाई को लेकर हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने थाने का घेराव किया है।

जानकारी के मुताबिक, संजय टांक वार्ड-10, ईदगाह हिल्स के दरोगा हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह निरीक्षण के लिए निकले थे। ईदगाह हिल्स में रहने वाले मनीष नाम के व्यक्ति और उसका साथी उनके पास आए। संजय टांक के मुताबिक- दोनों ने पूछा कि यहां का दरोगा कौन है, तो मैंने जवाब दिया कि मैं ही हूं। तब आरोपियों ने कहा कि यहां सफाई नहीं होती है। मैंने जवाब दिया कि सभी जगह सफाई होती है, बताओ कहां नहीं हुई।

झूमा-झटकी के बाद चांटा मारा आरोपियों ने दरोगा से कहा कि चलो हम कचरा और गंदगी दिखाते हैं। कुछ दूर पर ले जाने के बाद आरोपियों ने अभद्रता की। इसके बाद झूमाझटकी करते हुए चांटा मारा। दरोगा संजय टांक का कहना है कि यदि हमारे साथ ऐसे मारपीट की गई तो काम करना मुश्किल हो जाएगा। संजय के साथ इलाके के तमाम सफाईकर्मी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे।

एससी-एसटी और शासकीय कार्य में बाधा की एफआईआर

एसीपी अनिल बाजपेयी ने बताया कि मनीष और एक अन्य के खिलाफ एससी-एसटी और शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।

वीडियो में ये नजर आ रहा… करीब साढ़े 3 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में दो युवक, एक रेड टी-शर्ट और एक पीले टी-शर्ट में, नगर निगम दरोगा के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गाली-गलौज के बाद पहले झूमा-झटकी होती है। फिर रेड टी-शर्ट वाला युवक निगम दरोगा को मुक्के मारना शुरू कर देता है। कुछ देर बाद पीले टी-शर्ट वाला युवक भी मुक्के बरसाने लगता है।

कुछ देर बाद दोनों युवक निगम दरोगा को लात-घूंसों और चप्पलों से पीटने लगते हैं। इसी दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img