Monday, March 9, 2026
27.2 C
Bhopal

सरकारी अस्पताल में यूट्यूब देखकर मरीज की ECG की, VIDEO:परिजन बोले- नहीं आता तो किसी को बुला लो, हेल्पर बोला- स्टाफ कहां से लाएं

जोधपुर में सरकारी अस्पताल के हेल्पर ने यूट्यूब देखकर कर मरीज की ECG कर दी। परिजनों ने जब उसे यूट्यूब से देखकर ECG के उपकरण लगाते देखा तो टोका और कहा- तुम्हें ECG करनी नहीं आती, फिर ऐसे तो तुम मरीज को मार दोगे। इस पर हेल्पर ने कहा कि स्टाफ नहीं है।

मामला पावटा स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल का गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल बीएस जोधा ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। घटना से जुड़े 2 अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। एक खुद मरीज ने और दूसरा उसके साथ आए परिजनों ने बनाया है।

वीडियो दिवाली के दिन का है। वीडियो में एक युवक अस्पताल में बेड पर लेटा है और कहता है- दिवाली पर लैब टेक्नीशियन छुट्टी पर है। इनको मालूम नहीं है, मशीन कैसे चलानी है।

इसके बाद पहला वीडियो खत्म हो जाता है। दूसरे वीडियो में मरीज का परिजन कहता है कि भैया आप कह रहे हो कि आपने कभी ECG नहीं की है। तो क्यों मरीज की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हो। परिजन बार-बार कहता है कि किसी को बुला लो भैया, ECG सीधा हार्ट से जुड़ा मामला है। कुछ हो गया तो क्या होगा।

इस पर हेल्पर कहता है- मैं लैब टेक्नीशियन नहीं हूं, वह दीपावली की छुट्टी पर घर गया है। मुझे कुछ नहीं करना है। सब सही जगह लगा दिया है, जो भी काम करेगी मशीन करेगी।

मामले की जांच होगी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल बीएस जोधा ने कहा- वीडियो शुक्रवार को सामने आया था। जांच करवाई जाएगी। मामले की सत्यता सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया- ECG के पॉइंट्स गलत लगाने से शरीर पर कोई इफेक्ट नहीं होता। पॉइंट सही जगह नहीं लगा है तो रिपोर्ट सही नहीं आती है। ऐसे में सही उपचार नहीं हो पाता है।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

राजधानी: युवती की कार पर एसिड मिला रंग फेंका, पेंट जला

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के...

रिटायरमेंट फाइल के नाम पर मांगी रिश्वत, PWD की महिला बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार...

बाग उमराव दूल्हा में भीषण आग, 10 KM दूर से दिखा धुआं

​भोपाल। शहर के पुराने इलाके बाग उमराव दूल्हा में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img