आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

इंदौर में 3.57 लाख वोटर फर्जी….

मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस जोर लगा रही है। आज मप्र कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग कार्य के प्रभारी जेपी धनोपिया के नेतृत्व में इंदौर कलेक्टर की शिकायत की। कांग्रेस के मतदाता सूची प्रभारी महेन्द्र जोशी, कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, रवि गुरनानी, संतोष गौतम दिलीप कौशल के साथ भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिले। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इंदौर में 3 लाख 57 हजार फर्जी वोटर पाए गए हैं। कांग्रेस ने इन वोटर्स को हटाने की मांग की थी। इन फर्जी वोटर्स को हटाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि बीते दिनों इंदौर कलेक्ट्रोरेट से 50 बोरी स्टेशनरी गायब कराई गई। उन बोरियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने संशोधन करने वाले फार्म थे। बाद में वहीं आग लगवाई गई। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा को हटाने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770