Sunday, February 22, 2026
31.6 C
Bhopal

ईटखेड़ी थाना पुलिस ने दबोचा फरार 3000 इनामी

भोपाल देहात की ईटखेड़ी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | जानकारी के मुताबिक ईटखेड़ी पुलिस आरोपी उमेश प्रजापति (34) की धरपकड़ के लिए कई दिनों से प्रयास कर रही थी | सूत्र बताते हैं मामले में ईटखेड़ी थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना ईटखेड़ी से फरार आरोपी उमेश ललिता नगर कोलार के एक मकान में छुपा है | मुखबिर सूत्र पर भरोसा जताते हुए ईटखेड़ी थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना किया | जिसके बाद पुलिस ने 3000 इनामी फरार उमेश प्रजापति ललिता नगर स्थित मकान से गिरफ्तार कर लिया | आपको बता दे कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी देहात द्वारा इनाम घोषित किया गया था | इसके साथ ही ईटखेड़ी थाना पुलिस रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर आरोपी की फोटो चिपका कर आरोपी की सर गर्मी से तलाश कर रही थी | मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया |

यह पूरा मामला
ईटखेड़ी थाना पुलिस को सूचना मिली कि 10 अप्रैल 2025 को न्यू चौकसे नगर निवासी रानी सिकरवार (33) छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई है | मामले में ईटखेड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी | आपको बता दे कि और इसकी जांच में पाया गया कि आरोपी उमेश प्रजापति मृतका को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और बार-बार छत से कूद कर मर जाने के लिए उकसाता था | आरोपी उमेश के बार-बार उकसाने के बाद मृतका ने आत्महत्या कर ली |

Hot this week

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

Topics

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img