Wednesday, February 18, 2026
24.1 C
Bhopal

जबलपुर से उड़ी फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

जबलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ी फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी कराई गई। दरअसल, फ्लाइट के वॉशरूम में लिखा था ‘विस्फोट @ 9:00 पूर्वाह्न’। जिसके बाद फ्लाइट को नागपुर में उतारा गया। यहां विमान की जांच पड़ताल की गई। जिसमें कुछ नहीं मिला। जिसके बाद शाम को फ्लाइट हैदराबाद के लिए रवाना कर दी गई।

दरअसल, जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से रविवार सुबह 8 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6 E-7308 ने हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। इसे 9:40 पर हैदराबाद में उतरना था। लेकिन 9:10 पर नागपुर एयरपोर्ट पर इसे लैंड कराया गया।

करीब सवा 6 घंटे तक नागपुर में रुकी रही फ्लाइट

नागपुर में ये फ्लाइट करीब सवा 6 घंटे तक रुकी रही। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने फ्लाइट में मौजूद 69 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर से पूछताछ की। फ्लाइट के भीतर रखे सामान की भी जांच की। इस दौरान बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ सीआईएसएफ के साथ महाराष्ट्र पुलिस भी मौजूद रही।

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के डायरेक्टर नीरज कुमार ने दैनिक भास्कर को बताया- नागपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि बम की खबर पूरी तरह से अफवाह थी। हालांकि, जांच जारी है, किसने और क्यों इस तरह की प्लेन में अफवाह फैलाई थी, पता कर रहे हैं।

नागपुर में फ्लाइट की अच्छे से जांच पड़ताल की गई। उसमें कुछ भी नहीं मिला। कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। जिसके बाद फ्लाइट को दोपहर 3.30 बजे हैदराबाद के लिए रवाना कर दिया गया। फ्लाइट शाम करीब 5.30 बजे हैदराबाद पहुंची।

फ्लाइट में 69 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर थे सवार

इंडिगो की मैनेजर हिना खान ने कहा, ‘विमान में 69 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार हैं। जबलपुर से उड़ान भरने के कुछ समय बाद क्रू में शामिल ज्योतिस्मिता सैकिया वॉशरूम गईं। यहां टॉयलेट रोल के टुकड़े पर नीली स्याही से लिखा मैसेज दिखा। इसमें लिखा था- ‘विस्फोट @ 9:00 पूर्वाह्न।’

सैकिया ने पायलट को सूचना दी। जिन्होंने एरिया ट्रैफिक कंट्रोल, नागपुर को सूचना दी। फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। एमआईएल सुरक्षा और टर्मिनल विभाग द्वारा बम खतरा आकलन समिति को जानकारी दी गई।

इसके बाद विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया।

सुरक्षा टीम इस बात की भी जानकारी जुटाने में लगी है कि ये मैसेज किसने और कब लिखा?

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img