Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Bhopal

जेल में कैदी को उपचार देने पर बंदी की पिटाई

भोपाल सेंट्रल जेल में सांस की बीमारी से ग्रस्त कैदी की तबीयत बिगड़ी। जेल अस्पताल में ड्यूटी कर रहे बंदी ने उसकी जान बचाने तत्काल ऑक्सीजन दे दिया। वहीं तैनात एक प्रहरी को यह बात पसंद नहीं आई।

उसने इलाज देने वाले कैदी को जमकर पीटा, इससे कैदी के एक कान के पर्दे में दो छेद हो गए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद जेल सुपरिटेंडेंट राकेश भांगरे ने प्रहरी शेखर सागर को निलंबित कर दिया है।

जेल अधीक्षक राकेश भांगरे के मुताबिक कैदी रेवाराम सजायाफ्ता है। उसकी ड्यूटी जेल के अस्पताल में हैं। जेल में बंद एक अन्य कैदी को इलाज के लिए 16 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तबीयत बिगड़ी तो रेवाराम ने तत्काल डॉक्टर को सूचना दी और प्रारंभिक तौर पर बीमार कैदी को ऑक्सीजन दे दिया। जेल अस्पताल में ही कैदी शेखर सागर की ड्यूटी थी।

उसने इस बात पर आपत्ति ली कि बिना उससे पूछे कैदी को उपचार क्यों दिया। रेवाराम ने जवाब दिया कि उस समय मरीज की जान बचाने जो उचित लगा उसने किया।

इस जवाब से गुस्साए शेखर ने रेवाराम को पीटा। एक चांटा उसके कान पर लगा। जिससे उसके कान में सूजन आई और उसके कान में तकलीफ हो गई।

एक्स-रे में पता लगा कान का पर्दा ही फट गया

रेवाराम के कान में तकलीफ बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ईएनटी डिपार्टमेंट में उसका उपचार कराया गया। एक्स-रे कराने पर कान के पर्दे में दो छेद पाए गए। पूरा मामला जेल अधीक्षक के संज्ञान में आते ही प्रहरी शेखर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच कराई जा रही है।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img