Tuesday, February 17, 2026
18.9 C
Bhopal

कंजरों ने गांव वालों पर 25 राउंड किए फायर

रतलाम जिले के आलोट में कंजरों ने गांव वालों पर फायरिंग कर दी। मामला गुरुवार रात करीब 9 बजे का है। शुक्रवार रात गांव वालों ने कंजरों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

गांव वालों ने पुलिस को बताया कि भोजा खेड़ी का रहने वाला देवेंद्र सिंह तंवर 6 से 7 साथियों के साथ भोजाखेड़ी से 2 किलोमीटर दूर आलोट आगर मार्ग पर गौशाला में बीमार गाय को इलाज के लिए पशु चिकित्सा कमल सिंह सोलंकी के साथ गए थे। वहां इलाज के बाद गौशाला से रात 10 बजे निकलते समय हनुमान मंदिर के यहां करीब 10 से 12 लोग बैठे थे।

उन पर हथियार भी थे। उन्होंने गांव के अन्य लोगों को फोन कर बुला लिया। करीब 20 से 25 गाव वालों ने वहां बैठे कंजरों को घेर लिया। पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीण को देखते हुए कंजरों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक 25 राउंड फायर किए। इसके बाद बाइक छोड़कर भाग निकले।

देवेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि आलोट थाना प्रभारी को कॉल कर डायल 100 को भी सूचना दी। करीब सवा घंटे बाद एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंचा। तब तक कंजर भाग गए थे। बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के समय गांव के ही नेपाल सिंह के पैर में चोट आई है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे

शुक्रवार शाम को भोजाखेड़ी गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में आलोट थाने पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कंजर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने से कंजरों के हौसले और बुलंद हैं।

एसडीओपी शाबेरा अंसारी ने बताया कि ग्रामीणों को रिपोर्ट के लिए बुलाया था, लेकिन वह शुक्रवार रात 9 बजे तक नहीं पहुंचे। बाइक की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार आलोट पुलिस प्रकरण दर्ज कर रही है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img