Thursday, March 5, 2026
33.6 C
Bhopal

खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग: ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन में जमी होली की महफिल

भोपाल। जब पूरा शहर होली के जश्न में डूबा था, तब कंधे पर सितारों और हाथों में लाठी थामे पुलिस के जवान सड़कों पर मुस्तैद थे। शहर की सुरक्षा का जिम्मा बखूबी निभाने के बाद, अब बारी थी इन ‘खाकी’ वाले जांबाजों की अपनी होली मनाने की। गुरुवार को राजधानी के नेहरू नगर पुलिस लाइन में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां सख्त अनुशासन की जगह मस्ती और उल्लास के रंगों ने ले ली थी।
सुरक्षा के बाद अब उत्सव का समय
होली के मुख्य दिन पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर सिपाही तक, सभी शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात थे ताकि आम जनता सुरक्षित त्योहार मना सके। अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद आज पुलिस परिवारों ने मिलकर नेहरू नगर लाइन में रंगों का उत्सव मनाया। यह आयोजन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि उन चुनौतियों और थकान के बीच सुकून के कुछ पल थे, जो पुलिसकर्मी रोज झेलते हैं।
डीजे की धुन और गुलाल की उड़ांन
नेहरू नगर पुलिस लाइन का पूरा परिसर आज रंगों से सराबोर दिखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और गुलाल मलकर पर्व की बधाई दी। इस दौरान माहौल तब और खुशनुमा हो गया जब डीजे पर बजते गानों की धुन पर जवानों ने जमकर डांस किया। सख्त ड्यूटी के लिए पहचाने जाने वाले चेहरों पर आज एक बेफिक्र मुस्कान तैर रही थी।
परिवार के साथ साझा की खुशियां
इस आयोजन की खास बात यह रही कि पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवार भी इस जश्न का हिस्सा बने। अधिकारियों ने कहा कि “सेवा और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है, लेकिन अपनों के साथ खुशियां बांटना भी मानसिक ऊर्जा के लिए बेहद जरूरी है।

Hot this week

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...

थाने के सामने गुंडागर्दी: सुपरवाइजर को सरेराह पीटा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में अपराधियों के...

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

Topics

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img