खरगोन-बड़वानी सीट पर अब तक 63.84 फीसदी मतदान
खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट के लिए 13 मई को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान के लिए सुबह से ही लोग लाइन में लग गए। इस बार यहां से 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। क्षेत्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।
खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट पर कब-कितना मतदान…
समय | मतदान प्रतिशत |
9 बजे तक | 15.35 |
11 बजे तक | 33.52 |
1 बजे तक | 51.48 |
3 बजे तक | 63.84 |
इस लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभाएं हैं, जिनमें खरगोन जिले की महेश्वर, करावद, खरगोन, भगवानपुरा और बड़वानी जिले की सेंधवा, राजपुर, पानसेमल, बड़वानी शामिल हैं। वहीं क्षेत्र में कुल 20 लाख 46 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जानिए, 3 बजे तक किस विस में कितना मतदान…
- महेश्वर- 63.54
- करावद- 63.72
- खरगोन- 64.49
- भगवानपुरा- 64.49
- सेंधवा- 60.39
- राजपुर- 65
- पानसेमल- 64.84
- बड़वानी-64.22