आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

वसूली करते पकड़ाए नकली किन्नर की पिटाई

भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा के पास असली किन्नर ने नकली किन्नर को पकड़कर जमकर पीटा। नकली किन्नर सिर में विग, चूड़ियां पहनकर इलाके के व्यापारियों से 500-500 रुपए की वसूली कर रहा था। असली किन्नर ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। हालांकि, माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया गया। गुरुवार को घटना का वीडियो सामने आया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मंगलवार दोपहर प्लेटिनम प्लाजा के पास एक किन्नर व्यापारियों से बधाई मांग रहा था। वह पांच सौ रुपए से कम बधाई नहीं लेता था। जो भी व्यापारी इतना पैसा देने से मना करते वह उनसे अड़ीबाजी, अभद्रता करने लगता। इसी बीच किसी ने देवी किन्नर को सूचना दे दी। देवी किन्नर मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से वसूली कर रहे कथित किन्नर को पकड़ लिया। देवी ने उसके सिर के बाल पकड़े तो बिग निकल आई। इसके बाद देवी ने उसे सरेराह जमकर पीटा। देवी ने बताया कि वह लड़का था। नकली किन्नर बनकर वह इलाके में वसूली कर रहा था। देवी किन्नर का कहना है कि कुछ लोग महिलाओं के कपड़े पहनकर उनके धंधे में सेंध लगा रहे हैं। असली किन्नरों को वह बदनाम करते हैं।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770