Wednesday, February 18, 2026
24.1 C
Bhopal

कोलकाता रेप-मर्डर केस, बंगाल बंद के दौरान हिंसा

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में छात्र संगठनों के प्रोटेस्ट मार्च के बाद भाजपा ने बुधवार को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है। बंद के दौरान पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच कई जिलों में झड़प हुई है। कई नेताओं-वर्कर्स को हिरासत में लिया गया है।

नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटापारा में बंद के दौरान भाजपा नेता की कार पर फायरिंग हुई है। भाजपा नेता प्रियंगु पांडे ने बताया- TMC के लगभग 50-60 लोगों ने रोड ब्लॉक कर गाड़ी रुकवाई और भीड़ की ओर से 6-7 राउंड फायरिंग की गई और 7-8 बम फेंके गए। ड्राइवर समेत दो लोगों को गोली लगी है। एक गंभीर है।

नादिया और मंगलबाड़ी चौरंगी में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। TMC समर्थकों ने भाजपाइयों पर लाठी-डंडे से हमला किया। बनगांव और बारासात दक्षिण में ट्रेनें रोक दी गईं।भाजपा 27 अगस्त को कोलकाता में छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और उन्हें हिरासत में लेने का विरोध कर रही है।

बंगाल बंद पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा बंगाल को बदनाम कर रही है। भाजपा ने कभी भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग नहीं की। हमने कल नबान्न रैली की तस्वीरें देखीं। मैं अच्छे से स्थिति संभालने के लिए पुलिस को सैल्यूट करती हूं।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img