Saturday, April 11, 2026
35.8 C
Bhopal

भोपाल में एलएलबी की छात्रा ने किया सुसाइड

भोपाल के निशातपुरा इलाके में शनिवार-रविवार दरमियानी रात एलएलबी की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस को प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की मोबाइल के सीडीआर की जांच की जाएगी। पुलिस युवती के अधिक संपर्क में रहने वालों से पूछताछ करेगी।

पुलिस के मुताबिक छात्रा भोपाल के करोंद इलाके में किराए के मकान में रहती थी। एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। उसी से शादी भी करना चाहती थी। पुलिस का अनुमान है कि प्रेम में नाकाम होकर उसने जान दी है। क्योंकि युवती की सुसाइड की सूचना एक युवक ने ही उसकी मां को फोन पर दी थी।

युवक ने मां को युवती और उसके बीच विवाद होने की जानकारी भी दी थी। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। सोमवार दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

Topics

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img