भोपाल में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के भोपाल स्थित मणिपुरम आवास पर गुरुवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत की गई है।
जीपी मेहरा पर अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय ठेकों और निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों के आरोप हैं। इन्हीं आरोपों की जांच करते हुए लोकायुक्त की टीम आज सुबह पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंची और तलाशी शुरू की।
चार ठिकानों पर मारे गए छापे
मेहरा के एक साथ चार ठिकानों पर छापा मारा गया है, जिसमें गोविंदपुरा स्थित बंगला, बावड़िया कला स्थित बंगला सोहागपुर स्थित घर और मणिपुरम स्थित बंगला शामिल है। मणिपुरम कॉलोनी और बावड़िया स्थित बंगले से बड़ी संख्या में केश और सोने के जेवरात मिले हैं। इन दोनों ठिकानों पर केश गिनने के लिए मशीनें मंगानी पड़ी हैं।
इसके अलावा टीम को प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इनमें मुंबई में खरीदी गई संपत्ति से जुड़े प्रमाण भी शामिल हैं। कार्रवाई सुबह 6 बजे से लगातार जारी है




