Wednesday, February 25, 2026
20.6 C
Bhopal

टू व्हीलर शोरूम के मैनेजर से लूट

रविवार रात शहर में बदमाशों ने केंद्रीय जेल रोड स्थित टू व्हीलर शोरूम के मैनेजर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है, घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जब वे करोद से अपने घर लौट रहे थे, तब ही 4 अनजान लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और गाड़ी को रोककर चाकू से हमला कर मैनेजर का बैग और मोबाइल छीन ले गए। जिसके बाद पीड़ित ने गांधीनगर थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार बैग में 3 लाख 1 हजार रुपए रखे हुए थे। घटना की तस्दीक करते हुए 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

बदमाशों ने चाकू से हमला कर छीना बैग

गांधी नगर पुलिस के अनुसार हिमांशु गुलशानी (37) विजय नगर लालघाटी में रहते हैं। वह करोद से विजयनगर रोजाना केंद्रीय जेल व एयरपोर्ट रोड से होते हुए जाते हैं। रविवार रात भी वह रोजाना की तरह करीब 9:30 से 10 बजे निकले थे। केन्द्रीय जेल रोड पर ही थे कि पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रोक लिया, यह सभी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। स्कूटी के रुकते ही बदमाशों ने गुलशानी का बैग छीनने की कोशिश शुरू कर दी। गुलशानी ने विरोध किया तो एक बदमाश ने चाकू निकाल उनके हाथ पर वार कर दिया। चाकू लगते ही बैग उनके हाथ से छूट गया, जिसे लेकर बदमाश भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की तस्दीक करते हुए चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम चौराहा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि अब वह साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचेगी।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img