Tuesday, February 17, 2026
23.1 C
Bhopal

Mandsaur Road Accident: मंदसौर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, फोर लेन पर लगाया जाम

रविवार को महू-नीमच राजमार्ग पर एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने महू-नीमच राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। वे मुआवजे के रूप में एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। तब एसडीएम बिहारीसिंह व पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर ग्रामीणों को रोड से हटाया। अभी फोरलेन के एक तरफ का मेंटेनेंस चलने से पूरा यातायात एक तरफ ही चल रहा है। इससे भी हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 10 बजे ग्राम फतेहगढ़ में 19 वर्षीय आयुष पुत्र बद्रीलाल ठन्ना अपने खेत से बाइक पर आ रहा था तभी फोरलेन को पार करते समय एक ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आयुष की मौत हो गई। वही बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने महू-नीमच राजमार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि फोरलेन निर्माण के समय से ही अनियमितताओं के चलते ही बार-बार हादसे हो रहे हैं। वहीं आयुष की मौत के मुआवजे के रूप में भी 1 करोड़ रुपये की मांग की। जाम लगने से अतिव्यस्त राजमार्ग पर दोनों तरफ लगभग तीन किमी तक वाहनों की कतार लग गई।

naidunia

एक तरफ दलौदा तक व दूसरी तरफ नयाखेड़ा तक वाहन की कतार लग गई। मौके पर पहले तो दलौदा थाना प्रभारी संजीवसिंह परिहार बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों के नहीं मानने पर मंदसौर से एसडीएम बिहारीसिंह, सीएसपी परमालसिंह भी पहुंचे। लगभग तीन घंटे तक ग्रमीणों को समझाइश का दौर चलता रहा। ग्रामीण एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। तब एसडीएम ने कहा कि यह मांग शासन को भेज देंगे। अभी तो हम रेडक्रास से 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता कर सकते हैं। इसके अलावा शासन की योजना के तहत 4 लाख रुपये की मदद दिलाएंगे। बाद में समझाइश पर लोग मान गए और यातायात बहाल हुआ।

naidunia

फोर लेन पर दलौदा-फतेहगढ़ के बीच एक्सीडेंट में आयुष पुत्र बद्रीलाल धाकड़ निवासी फतेहगढ़ की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपित ट्रक चालक फरार हो गया। आक्रोशित लोगों द्वारा चक्काजाम किया था। जिसे समझाइश के बाद खुलवाया गया। -बिहारी सिंह, एसडीएम

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img