Wednesday, February 18, 2026
19.1 C
Bhopal

शाजापुर के मक्सी में बाजार और स्कूल बंद

शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार रात हुए दो पक्षों में उपद्रव के बाद क्षेत्र में तनाव है। पथराव और फायरिंग में जान गंवाने वाले शख्स के परिजन ने मक्सी मेन रोड पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन माने और प्रदर्शन खत्म किया।

दहशत के कारण गुरुवार को बाजार नहीं खुले। यहां शाजापुर, आगर, उज्जैन और देवास का पुलिस फोर्स तैनात है। बस स्टैंड भी खाली है। स्कूल बंद रहे। प्रशासन ने 28 सितंबर तक इलाके में धारा 163 लगाई है।

दरअसल, मक्सी के बल्डी मोहल्ले में बुधवार रात दो गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान पथराव और फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, 7 लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पत्थर फेंके। इस उपद्रव में अमजद खान (40) नाम के शख्स की मौत हो गई है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों को पुलिस प्रशासन का संरक्षण है। 24 सितंबर को आवेदन दिया था, पुलिस तभी कार्रवाई कर लेती तो इतना बड़ा विवाद नहीं होता। प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में उन्हें खुला संरक्षण दिया, जिसके चलते आरोपियों ने पथराव और फायरिंग की। हमने परिवार के एक सदस्य को खो दिया और 7 लोग घायल हैं। जिसको गोली मारी है उसकी तीन महीने की बच्ची है।

सोमवार को हुआ विवाद बुधवार रात तक उपद्रव में बदल गया जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर सोमवार को रात करीब 9.30 बजे समीर खान थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर खड़ा था, तभी अनीस खान, उसका भाई जावेद खान, इमरान खान और अनीस का भतीजा आकिब उर्फ आक्का आए। अनीस कहने लगा- तू बहुत तेज चलता है, तेरी सारी हेकड़ी भुला दूंगा। मैं मक्सी का दादा हूं। तुझे हफ्ते के 1000 रुपए मुझे खर्चे के देने होंगे।

मैंने कहा कि मैं गरीब आदमी हूं। पैसे नहीं दे सकता। इस पर चारों गालियां देने। मैंने मना किया तो अनीस और जावेद मारपीट करने लगे। आकिब ने चाकू निकाल लिया। मैं घर के अंदर भागा। चारों मुझे पकड़कर बाहर ले जाने लगे। मां साकेरा और पत्नी राबिया मुझे बचाने लगी। इमरान ने लाठी से मारा। चिल्लाने की आवाज सुनकर अकबर और फिरोज आ गए, जिन्होंने बीचबचाव किया। चारों जान से खत्म करने की धमकी देकर चले गए।

दूसरे पक्ष ने लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप

दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मारपीट के आरोपी अनीस और उसके साथियों पर केस दर्ज किया। मंगलवार को दूसरे पक्ष ने एसपी ऑफिस में आवेदन दिया। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि नशे में धुत समीर खान उसके साथी नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेंद्र पटेल, अरुण पटेल, सुमित पटेल समेत 30-40 लोग अनीस के घर पहुंचे।

गाली गलौज करते हुए अनीस को बाहर भेजने के लिए धमकाने लगे। परिजन ने कहा कि अनीस घर पर नहीं है। इस पर वे लोग घर जलाने और प्रशासन से तुड़वाने की धमकी देने लगे। फिर बंदूक से फायर कर दिया। कई राउंड फायर किए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। तब महेंद्र पटेल अपने साथियों को लेकर भाग गया। मक्सी थाने पहुंचे तो टीआई ने बाहर बैठाए रखा। खुद से आवेदन टाइप करवाकर दबाव बनाकर हमसे साइन करवा लिए।

उपद्रवियों के हाथों में बंदूक, कट्टे और पाइप थे गुरुवार को मृतक अमजद के भाई जावेद ने एफआईआर दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 25 सितंबर बुधवार रात करीब 8.30 बजे नगरपति हनुमान मंदिर के पास एबी रोड पर नगर परिषद अध्यक्ष का पति मोहन उर्फ कालू पटेल, प्रतिनिधि महेंद्र पटेल व अन्य 10 से 15 लोग कार और बाइक पर सवार होकर आए। उनके हाथ में बंदूक, कट्टे और लोहे के पाइप थे। आते ही गालियां देना शुरू किया। मेरे भाई अमजद ने इसका विरोध किया तो कालू पटेल ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली मेरे भाई को लगी। मैं उसे बचाने के लिए मस्जिद की तरफ ले जा रहा था। तभी अर्जुन पटेल ने लोहे के पाइप से मेरे सिर पर वार किया।

घायल होने के बाद भी मैं भाई को शाजापुर अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जावेद की शिकायत पर मक्सी पुलिस ने मोहन उर्फ कालू पटेल, महेंद्र पटेल उर्फ खाटू, अरुण पटेल, सुमित पटेल, राहुल जैन, बिटू उर्फ गौतम जैन, अर्जुन पटेल, कुलदीप खाती, जोयैब सफीक, समीर खान और अन्य 10-15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

इसी मामले में दूसरी एफआईआर अबुजर खान ने दर्ज कराई है। मक्सी पुलिस ने सुनील पटेल, संदीप पटेल, सचिन प्रजापति, आशीष पटेल, अमर पटेल, कालू पटेल, महेंद्र उर्फ खाटू पटेल, अरुण पटेल, अर्जुन पटेल, गौतम जैन उर्फ बिड्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पथराव में ये हुए घायल

उपद्रव में घायल हुए 8 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था, जिसमें से एक की मौत हो गई। बाकी 7 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।

1. अरजान (14) पिता आरिफ

2. जुनैद खान (45) पिता साबिर खान

3. इकबाल खान (48) पिता मुस्तफिर

4. अहूजर (24) पिता साबिर

5. अल्ताफ (26) पिता साजिद

6. अरबाज पिता शकील

7. रेहान (15) पिता इरशाद

सीएम ने फोन पर आईजी से ली जानकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मक्सी पुलिस को कई राउंड फायर करना पड़े। स्थिति नियंत्रण में करने के बाद शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम ने मक्सी में भीड़ जमा होने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेजेस पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना के संबंध में दिल्ली से फोन पर उज्जैन आईजी और कमिश्नर से जानकारी ली।

आईजी ने कहा- सीसीटीवी फुटेज देख रहे आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी और उनकी टीम ने प्रारंभिक आकलन कर लिया है। जो भी कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करेगा या उसमें बाधा उत्पन्न करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री बोले- हर कीमत पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाया रखा जाएगा

शाजापुर जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि कलेक्टर, एसपी से घटना को लेकर चर्चा की है। हर कीमत पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखा जाएगा

वीडी शर्मा बोले- कांग्रेस असामाजिक ताकतों को भड़का रही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, मध्य प्रदेश में ऐसी कई असामाजिक ताकतें हैं जिन्हें कांग्रेस भड़काने की कोशिश कर रही है। प्रशासन सतर्क है। मुख्यमंत्री इन घटनाओं के प्रति बेहद संवेदनशील हैं और सरकार त्वरित कार्रवाई कर रही है। अगर मध्य प्रदेश में किसी ने भी इस तरह से माहौल खराब करने की कोशिश की, चाहे वह कोई भी हो, प्रशासन उसके खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई करेगा।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img