Monday, March 9, 2026
25.6 C
Bhopal

बाग उमराव दूल्हा में भीषण आग, 10 KM दूर से दिखा धुआं

भोपाल। शहर के पुराने इलाके बाग उमराव दूल्हा में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग बिल्डिंग की छत पर लगी थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं का गुबार इतना काला और घना था कि वह 10 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रहा था।

तेल के कारण भड़की आग

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान की तीसरी मंजिल (छत) पर भारी मात्रा में तेल रखा हुआ था। अज्ञात कारणों से लगी आग ने जब तेल को अपनी चपेट में लिया, तो लपटें और तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के निचले हिस्से में मीट की दुकान संचालित होती है।

संकरा रास्ता बनी बड़ी बाधा

​सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं, लेकिन ऐशबाग और बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र की तंग गलियों और संकरे रास्तों के कारण दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल, दमकल की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

राजधानी: युवती की कार पर एसिड मिला रंग फेंका, पेंट जला

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के...

रिटायरमेंट फाइल के नाम पर मांगी रिश्वत, PWD की महिला बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार...

Topics

ज्वैलरी फर्म से 61 लाख के जेवर लेकर महिला कर्मचारी फरार, केस दर्ज

​इंदौर। शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में विश्वासघात और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img