आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

MP में चिकित्सा शिक्षा में होगी सीधी भर्ती:डॉ. मोहन कैबिनेट का फैसला

कैबिनेट को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। - Dainik Bhaskar

कैबिनेट को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की चौथी बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के भर्ती नियमों में बदलाव किया गया है। विभाग में पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों को अब सीधी भर्ती से भरा जा सकेगा। आगर मालवा में लॉ कॉलेज खुलेगा। बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि जिन गांवों में छोटी बसाहटों की आबादी सौ है वहां भी पीएम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

छोटी बसाहटों में जिन आदिवासियों के पास घर नहीं है, उन्हें पीएम जन मन योजना के तहत मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। 981 संपर्क विहीन बसाहटों में 2403 किमी लंबाई के 978 मार्ग और 50 पुल बनाए जाने का लक्ष्य किया गया है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770