Monday, April 13, 2026
29.9 C
Bhopal

महिला डॉक्टर से छेड़छाड़

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी उन्हें जुलाई 2025 से परेशान कर रहा था। जब बात हद से आगे बढ़ गई तो बुधवार को डॉक्टर ने थाने जाकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छोटी ग्वालटोली पुलिस ने 30 वर्षीय महिला डॉक्टर की शिकायत पर गितेश सिंह निवासी चरणजीत बग्गा कॉलोनी श्रदानंद मार्ग के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार उनका क्लिनिक मनोरमागंज क्षेत्र में है और वे सरवटे बस स्टैंड स्थित मंदिर में दर्शन के बाद क्लिनिक जाती हैं।

जुलाई 2025 से आरोपी उनका पीछा कर परेशान कर रहा था। क्लिनिक से उसका मोबाइल नंबर मिलने के बाद आरोपी मैसेज भेजकर भी परेशान करने लगा। मंदिर के पुजारी ने आरोपी को समझाया, लेकिन वह नहीं माना और विवाद करने लगा। बुधवार को फिर आरोपी ने पीछा कर हरकत की, जिसके बाद परिजनों को सूचना देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

युवती को फोटो-वीडियो पोस्ट करने की धमकी

भंवरकुआ थाना पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर विनय पुत्र कन्हैयाल निगवाल निवासी ग्राम इंदरपुर जिला बड़वानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता एक निजी अस्पताल में कार्यरत है और आरोपी को पिछले छह साल से जानती थी। दोनों के बीच दोस्ती थी, लेकिन एक साल पहले परिवार को जानकारी लगने पर बातचीत बंद हो गई।

इसके बाद आरोपी ने बात न करने पर हत्या करने और शादी न होने देने की धमकी दी। बुधवार को आरोपी ने कॉल कर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत की।

नगर निगम की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़

एक अन्य मामले में नगर निगम की महिला कर्मचारी ने नितेश पुत्र सुभाष थौराट निवासी बी प्रजापत नगर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार दो साल पहले दोनों में दोस्ती थी, लेकिन आरोपी शराब पीने का आदी था, इसलिए उसने बात बंद कर दी।

इसके बाद आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल और मैसेज कर परेशान करने लगा। बुधवार को आरोपी ने रास्ते में रोककर अपशब्द कहे और मोबाइल छीनने की कोशिश की। तीनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश व जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img