Wednesday, February 18, 2026
21.1 C
Bhopal

कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

गुनगा इलाके में बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए बैरसिया जा रहे युवक, उसकी मां और बेटी को कार ने रौंद दिया। हादसे में मां-बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम का है। बेटे ने रात के समय जबकि मां ने इलाज के दौरान आज तड़के दम तोड़ा है। वहीं घायल 14 साल की किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।

बैरसिया रोड के प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों की बॉडी शनिवार की दोपहर को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दी गई हैं।

गुनगा पुलिस के मुताबिक देवी सिंह पुत्र बटनलाल (40) सूखीसेवनिया में रहते थे। कल शाम को करीब 4:30 बजे अपनी 70 वर्षीय मां प्रेम बाई के साथ बैरसिया में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बाइक पर देवी की 14 साल की बेटी वर्षा भी सवार थी। तभी ग्राम रतुआ के पास सामने से आई कार क्रमांक एमपी 67 सी 4630 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

पीछे से आ रहे रिश्तेदारों ने अस्पताल पहुंचाया

देवी के साथ अन्य रिश्तेदार भी शादी में शामिल होने निकले थे। एक्सीडेंट के बाद तत्काल उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देवी की पहले मौत हो गई। मां को इलाज के लिए गंभीर हालत में बैरसिया से सिविल अस्पताल से हमीदिया अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। वहीं घायल वर्षा की हालत नाजुक बनी हुई है।

Hot this week

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

विधानसभा में गूँजेगा विकास का रोडमैप, CM ने दी देवड़ा को बधाई

​भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए आज का...

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...

Topics

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img