Saturday, April 11, 2026
34 C
Bhopal

एमपी बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित

एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम का ऐलान हो गया है। गुरुवार को भाजपा केंद्रीय मुख्यालय से सूची जारी की गई है। टीम हेमंत में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी बने प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने के 3 महीने 21 दिन बाद टीम घोषित की गई है।

मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को दोबारा मौका दिया गया है। अग्रवाल को विधानसभा चुनाव से पहले लोकेंद्र पाराशर को हटाकर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रीवा संभाग के संगठन मंत्री रहे श्याम महाजन को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया है। अखिलेश जैन कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। चार मोर्चों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं।

टीम हेमंत में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री

नामपद
रणबीर रावतउपाध्यक्ष (पहले महामंत्री रहे)
कांतदेव सिंहउपाध्यक्ष (पहले भी उपाध्यक्ष रहे)
प्रभुराम चौधरीउपाध्यक्ष
शैलेंद्र बरुआउपाध्यक्ष
मनीषा सिंहउपाध्यक्ष (पहले प्रदेश मंत्री रहीं)
नंदिता पाठकउपाध्यक्ष
सुरेंद्र शर्माउपाध्यक्ष
निशांत खरेउपाध्यक्ष
प्रभुलाल जाटवउपाध्यक्ष
लता वानखेड़ेमहामंत्री (पहले प्रदेश मंत्री रहीं)
सुमेर सोलंकीमहामंत्री
राहुल कोठारीमहामंत्री (पहले प्रदेश मंत्री रहे)
गौरव रणदिवेमहामंत्री
रजनीश अग्रवालमंत्री (पहले भी मंत्री रहे)
लोकेंद्र पाराशरमंत्री (पहले भी मंत्री रहे)
जयदीप पटेलमंत्री (पहले भी मंत्री रहे)
क्षितिज भट्टमंत्री (पहले भी मंत्री रहे)
संगीता सोनीमंत्री
राजेंद्र सिंहमंत्री
अर्चना सिंहमंत्री
राजो मालवीयमंत्री
बबीता परमारमंत्री
नामपद
अखिलेश जैनकोषाध्यक्ष (पद पर यथावत)
श्याम महाजनकार्यालय मंत्री (पहले उपाध्यक्ष रहे)
आशीष उषा अग्रवालमीडिया प्रभारी (पद पर यथावत)

रणबीर रावत महामंत्री से उपाध्यक्ष बने वीडी शर्मा की टीम में प्रदेश महामंत्री के तौर पर काम कर चुके पूर्व विधायक रणबीर सिंह रावत अब उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मनीषा सिंह का प्रमोशन हुआ है बीजेपी की प्रदेश मंत्री और विधायक मनीषा सिंह अब प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गई हैं।

पहले संभागीय संगठन मंत्री रहे शैलेंद्र बरुआ बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं। सीएम के करीबी प्रभुलाल जाटव और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

कांत देव सिंह एक बार फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश युवा कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष निशांत खरे भी उपाध्यक्ष बने हैं।

पिछली कार्यकारिणी में 14 उपाध्यक्ष, 14 मंत्री और 5 महामंत्री थे

एमपी बीजेपी की पिछली कार्यकारिणी में 14 उपाध्यक्ष, 14 मंत्री और 5 महामंत्री थे। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने उपाध्यक्ष और मंत्री के कुछ पद खाली रखे हैं, ताकि भविष्य में संगठनात्मक जरूरत और संतुलन के अनुसार नए चेहरों को अवसर दिया जा सके।

नई कार्यकारिणी में 13 पदाधिकारी पिछली टीम से दोबारा शामिल किए गए हैं। 16 नए कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। नई टीम में 7 महिलाओं को भी कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पदभार संभालने के मात्र 3 माह 21 दिन में कार्यकारिणी का गठन किया है। इससे पहले विष्णुदत्त शर्मा को कार्यकारिणी बनाने में 10 माह 28 दिन, स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान को 7 माह 5 दिन, और स्वर्गीय प्रभात झा को 4 माह 6 दिन का समय लगा था। वहीं राकेश सिंह ने पूर्व कार्यकारिणी के साथ ही काम किया था।

Hot this week

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

Topics

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img