भोपाल। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप लगभग शांत हो चुका है। बीते चौबीस घटों के दौरान प्रदेश में कोरोना के 521 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 1244 लोग इस संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वस्थ होने वालों का आकंड़ा लगातार बढ़ने के साथ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से घट रही है। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 6172 सक्रिय मरीज हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर 0.86% और रिकवरी रेट 97.40% है। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर साढ़े तीन बजे कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। कयास लगाए जा रहे है कि इस बैठक के बाद प्रदेश में नाइट कर्फ्यू खत्म किए जाने की भी घोषणा हो सकती है। कुछ दिन पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस आशय के संकेत दिए थे। News updating…




