Friday, February 20, 2026
16.1 C
Bhopal

MP Corona Updete: मप्र में काबू में कोरोना, 24 घंटे में मिलेे 521 मरीज मिले, सीएम शिवराज साढ़े तीन बजे करेंगे समीक्षा बैठक

भोपाल। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप लगभग शांत हो चुका है। बीते चौबीस घटों के दौरान प्रदेश में कोरोना के 521 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 1244 लोग इस संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्‍वस्‍थ होने वालों का आकंड़ा लगातार बढ़ने के साथ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्‍या भी तेजी से घट रही है। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 6172 सक्रिय मरीज हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर 0.86% और रिकवरी रेट 97.40% है। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्‍तम मिश्रा ने आज सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान इस बात की जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर साढ़े तीन बजे कोरोना की स्‍थिति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। कयास लगाए जा रहे है कि इस बैठक के बाद प्रदेश में नाइट कर्फ्यू खत्‍म किए जाने की भी घोषणा हो सकती है। कुछ दिन पूर्व गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने भी इस आशय के संकेत दिए थे। News updating…

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img