Friday, March 6, 2026
25.9 C
Bhopal

MP Coronavirus news: मध्‍य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के पीक पर पहुंचने के बाद औसतन 289 मरीज रोज घटे, दो दिन से 300 से नीचे

प्रदेश में 22 जनवरी को कोरोना के पीक (एक दिन में सर्वाधिक मरीज) पर पहुंचने के बाद हर दिन औसतन 289 मरीज घटे हैं। रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या अब 300 से नीचे आ गई है। मंगलवार को 259 और सोमवार को 285 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके उलट मरीजों के बढ़ने की रफ्तार देखें तो पीक पर पहुंचने तक औसतन 408 मरीज रोज बढ़े थे। यानी तीसरी लहर में मरीज जिस रफ्तार से बढ़े थे, उस तरह से घटे नहीं हैं।

बता दें कि 26 दिसंबर 2021 को 256 मरीज मिलने के बाद रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 22 जनवरी को सर्वाधिक 11,274 संक्रमित मिले थे। इसके बाद मरीजों की संख्या कम होते-होते एक मार्च को 259 पर आ गई है। यानी अब लगभग उतने ही मरीज रोज मिल रहे हैं, जितने से तीसरी लहर में मरीजों के बढ़ने की शुरुआत हुई थी।

तीसरी लहर में अब तक दो लाख 45 हजार मरीज मिले

तीसरी लहर में अब तक दो लाख 45 हजार मरीज मिल चुके हैं। इनमें 89,210 मरीज तीसरी लहर शुरू होने से लेकर पीक पर पहुंचने तक (27 दिन) में मिले थे। 1,56,545 मरीज पीक के बाद घटते हुए अब तक मिले हैं। इस तरह बढ़ते समय रोज औसतन 3304 मरीज मिले, जबकि घटने के दौरान हर दिन औसतन 4119 मिले। तीसरी लहर में मिले मरीजों में से 456 की मौत हुई है, जो इस लहर में कुल संक्रमितों का 0.18 प्रतिशत है।

चौथी लहर के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। तीसरी लहर में मरीज बढ़ रहे थे, तब लोगों ने सावधानी रखी, जिससे रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या कम रही। मरीज घटने लगे तो लोगों ने सावधानी रखना कम कर दिया। मास्क और शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया। इस कारण मरीज घटकर उसी स्तर पर आने में ज्यादा दिन लगे और हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या भी ज्यादा रही।

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img