Sunday, March 1, 2026
30.6 C
Bhopal

MP CoronaVirus Update: खंडवा और बुरहानपुर में एक भी मरीज नहीं, 2092 नए मामले

कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर जिले में शनिवार को एक भी मरीज नहीं मिला है, जबकि नौ जिलों में मरीजों की संख्या 10 से नीचे रही है। तीसरी लहर में पहली बार है, जब किसी जिले में एक भी मरीज नहीं मिला है। वहीं भोपाल, छिंदवाड़ा, इंदौर और जबलपुर में एक-एक मरीज की मौत भी हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार कम होकर शनिवार को 19 हजार 728 पर आ गई, जो पिछले महीने 71 हजार तक पहुंच गई थी।

शनिवार को भोपाल में 461, इंदौर में 219, सागर में 107, सीहोर में 76, जबलपुर में 60 मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में ही मिल रहे हैं। शनिवार को यहां 512 और शुक्रवार को 531 मरीज मिले थे। प्रदेश में सबसे ज्यादा 4134 सक्रिय मरीज भी भोपाल में ही हैं। इसके बाद 2476 इंदौर में हैं। सभी जिलों में सक्रिय मरीजों की आंकड़ा 50 या इससे ऊपर है। प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों में से 479 रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। भोपाल में 215 मरीज अस्पतालों में हैं। इनमें 44 आइसोलेशन बेड, 85 आक्सीजन बेड पर और और 86 आइसीयू/एचडीयू में इलाज करा रहे हैं।

भोपाल : सैंपलिंग का लक्ष्य पूरा करने में हो रही मुश्किल

भोपाल में हर दिन छह हजार सैंपल जांचने का लक्ष्य है, लेकिन यह पूरा नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह यह कि संक्रमण कम होने की वजह से ख्ाुद अस्पताल जाकर जांच कराने वालों की संख्या 10 दिन में 75 फीसद तक कम हो गई है। पहले हर दिन 1800 से 2000 लोग जांच कराने के लिए आ रहे थे। अब यह 400 से कम ही आ रहे हैं।

Hot this week

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

चिनार ड्रीम सिटी लिफ्ट हादसा:बटन दबाने का मौका भी नहीं मिला और सीधे नीचे आ गिरे

​भोपाल। राजधानी की पॉश कॉलोनी 'चिनार ड्रीम सिटी' में...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

Topics

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img