Thursday, March 5, 2026
35.2 C
Bhopal

MP News: घरेलू विवाद में बहू ने सास को जिंदा जलाने की कोशिश की

जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम पट्टी नंदलाल में पारिवारिक विवाद के चलते एक बहु द्वारा मंगलवार की रात अपनी सास को जिंदा जलाने का प्रयास किया जिस कारण से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम पटी नंदलाल में मंगलवार की रात अशोक रानी पत्नी रमेश रैकवार 48 वर्ष को लगभग 70 प्रतिशत से अधिक आग से जलने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उसकी हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया। इस मामले में अशोक रानी ने अपनी बहू लीला पत्नी भरत रैकवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मंगलवार की रात करीब 11:12 बजे जब वह अपने कमरे में सो रही थी उसी समय उसकी बहू लीला ने सास अशोक रानी पर केरोसिन डालकर उसको आग के हवाले कर दिया और उसके चिल्लाने के बाद जब घर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ ही अशोक रानी को गंभीर हालत में तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर जबलपुर रेफर किया गया है।

वहीं इस संबंध में अशोक रानी का यह भी कहना है कि उसके बेटे भरत का करीब 2 वर्ष पूर्व पन्ना जिले में लीला रैकवार से हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह हुआ था। लेकिन उसकी बहू ससुराल आने में शुरू से ही काफी आनाकानी करती थी और ठीक से वह अपने पति के साथ भी नहीं रह रही थी। ससुराल में ना रहने के बाद भी और पति के भी ससुराल नहीं जाने पर भी उसके यहां मायके में ही बालक को जन्म भी हो गया था लेकिन उसके बाद भी हमने उससे कुछ नहीं कहा और करीब बीते एक महीने पहले ही काफी समझा बुझाकर उसे ससुराल लेकर आए थे लेकिन वह हमेशा ही अपने मायके को जाने के लिए झगड़ा करती रहती थी। कल मंगलवार को भी उसने मायके जाने के लिए झगड़ा किया था। लेकिन उसको यह कहकर कि आज शिवरात्रि है कल उसको बुधवार को मायके भेजने के लिए कह दिया गया था लेकिन उसके द्वारा रात में ही अशोक रानी के साथ केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hot this week

थाने के सामने गुंडागर्दी: सुपरवाइजर को सरेराह पीटा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में अपराधियों के...

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

Topics

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img