आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

जबलपुर डबल मर्डर का आरोपी बोला-38 बार रेप किया

जबलपुर डबल मर्डर को पुलिस ने रिक्रिएट किया, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी मुकुल (21) ने पूछताछ में पुलिस को बताया, राजकुमार विश्वकर्मा और उनके बेटे तनिष्क की हत्या के पहले और बाद में उसने नाबालिग से रेप किया था। नाबालिग के विरोध करने पर उससे मारपीट भी की थी। फरारी के दौरान होटल और ट्रेन में आरोपी ने 38 बार रेप किया। नाबालिग ने भी दुष्कर्म की बात स्वीकार की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बता दें कि वारदात के 75 दिन बाद नाबालिग को हरिद्वार से पकड़ा गया था। इसके बाद मुकुल ने जबलपुर थाने पहुंचकर सरेंडर किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकुल को सात दिन की रिमांड पर लिया है। 1 जून शनिवार रात सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी मुकुल को लेकर मिलेनियम काॅलोनी पहुंची। यहां 15 मार्च को हुए मर्डर का रिक्रिएशन किया। पुलिस यहां करीब एक घंटे रही। इस दौरान पुलिस ने सबूत जुटाए, जिससे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिला सके।

15 मार्च को हुई थी रेलकर्मी और उनके बेटे की हत्या

जबलपुर में 15 मार्च शुक्रवार को 52 साल के रेलवे कर्मचारी राजकुमार और उसके 8 साल के बेटे तनिष्क का शव लहूलुहान हालत में उनके सरकारी आवास में मिला था। बेटे का शव फ्रिज में पॉलीथिन में लिपटा मिला। पिता-पुत्र के शव पर धारदार हथियार के निशान थे। वहीं 14 साल की बेटी लापता थी।

सुबह करीब 8:30 बजे राजकुमार की बेटी ने परिवार वालों को मोबाइल से वॉइस मैसेज भेजा। इसमें कहा- ‘दादा मुकुल आया था। पापा और भैया की हत्या कर दी है।’ मैसेज सुनकर वे घबरा गए। उन्होंने जबलपुर में ही गढ़ा क्षेत्र में रहने वाले परिवार वालों को बताया। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। घर के बाहर दरवाजे पर ताला लगा था। उन्होंने आरपीएफ और सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी।

साढ़े छह घंटे में दो मर्डर और दो बार रेप

आरोपी मुकुल सिंह ने 14 मार्च की रात तक राजकुमार और तनिष्क की हत्या की पूरी तैयारी कर ली थी। प्लान के मुताबिक मुकुल हत्या का पूरा सामान रात 10 बजे के बाद राजकुमार के बाथरूम में रखा। फिर देर रात तक इंतजार करने लगा। करीब रात साढ़े तीन बजे मुकुल, राजकुमार के घर में घुसा। उस दौरान वे और उनका बेटा सो रहा था, जबकि लड़की जाग रही थी।

घर में घुसने के बाद मुकुल ने नाबालिग से रेप किया। फिर उसी के कमरे में बैठा रहा। सुबह करीब 7 बजे राजकुमार विश्वकर्मा और 8 साल के बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपी ने फर्श पर बिखरे खून को साफ किया।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि हत्या के बाद लड़की के न चाहने के बाद भी सुबह 10 बजे रेप किया। इसके बाद प्लान के मुताबिक वह घर से निकला और स्कूटी लेकर कॉलोनी से बाहर आ गया। थोड़ी देर बाद लड़की भी बाहर आ गई।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770