Monday, March 30, 2026
25.9 C
Bhopal

गर्लफ्रेंड से मिलने गया, परिवार ने हत्या कर दी

छिंदवाड़ा के एक युवक की पश्चिम बंगाल में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह फेसबुक पर बनी गर्लफ्रेंड से मिलने मिदनापुर ​​​​​गया था। यहां लड़की के परिवार वालों ने दोनों को साथ देख लिया और युवक पर हमला कर दिया। जिले की देहात थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल पहुंचकर सोमवार शाम को शव बरामद कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

8 अगस्त को गुरैया के रहने वाले गजेंद्र चौधरी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गजेंद्र की कॉल डिटेल खंगाली, जिससे पुलिस ड्राइवर अनिकेत सोलंकी तक पहुंची। अनिकेत ने पूछताछ में बताया, गजेंद्र ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जाने के लिए मेरी गाड़ी बुक की थी। 13 जुलाई को दोनों मिदनापुर पहुंचे। गजेंद्र उसकी गर्लफ्रेंड देवीका पात्रा के साथ समुद्र किनारे घूमने गया। जब उसे घर छोड़ने गया तो लड़की के घरवालों ने पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया।

ड्राइवर अनिकेत ने पुलिस को बताया, गजेंद्र को घायल हालत में छिंदवाड़ा लेकर आ रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। डरकर उसका शव समुद्र के पास झाड़ियों में एक गड्ढे में फेंक दिया। खुद भागकर छिंदवाड़ा आ गया।

मामले में छिंदवाड़ा की देहात पुलिस ने पश्चिम बंगाल की मिदनापुर पुलिस से मदद मांगी है।

मामले में छिंदवाड़ा की देहात पुलिस ने पश्चिम बंगाल की मिदनापुर पुलिस से मदद मांगी है।

कंकाल बन चुका था युवक का शव

ड्राइवर अनिकेत की निशानदेही पर पुलिस मिदनापुर बीच पहुंची। गजेंद्र का शव बुरी तरह गल चुका था। कंकाल दिखने लगा था। कपड़े और घड़ी से मृतक की पहचान की गई। देहात थाना टीआई जीएस उइके टीम के साथ मिदनापुर में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सबूत मिले हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

Topics

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img