Thursday, February 19, 2026
18.1 C
Bhopal

टिकट लेकर म्यूजियम में घुसा चोर, डेढ़ दिन बंद रहा

भोपाल के स्टेट म्यूजियम से मंगलवार को चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह यहां रविवार शाम से बंद था। सोमवार को म्यूजियम बंद रहता है। एक दिन की छुट्‌टी के बाद आज सुबह 10.30 बजे जब कर्मचारियों ने म्यूजिम का ताला खोला तो अंदर दो रूम में गैलरी के कांच टूटे थे। सामान गायब था।

म्यूजियम में तैनात होमगार्ड्स और प्राइवेट गार्ड्स ने सर्च शुरू की। दालान में आरोपी बेहोश पड़ा मिला। उसके पैर में चोट है। बगल में एक बड़ा बैग पड़ा था। श्यामला हिल्स थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बैग में 2000 साल पुराने गुप्त काल के सोने के सिक्के, ब्रिटिश काल और नवाबी काल के सोने के सिक्के पाए गए। जेवर, बर्तन और दूसरी पुरानी कीमती चीजें मिलीं।

दालान की जिस दीवार के पास आरोपी पड़ा मिला, वो करीब 23 फीट से ज्यादा ऊंची है। डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल के मुताबिक, ‘आरोपी दीवार फांदना चाहता होगा, इसी कोशिश में गिर गया। म्यूजियम में 50 से ज्यादा फिंगरप्रिंट्स मिले हैं। शुरुआती जांच में यही लग रहा है कि आरोपी अंदर अकेला ही था। बाहर उसका कोई साथी था या नहीं, पूछताछ करेंगे।’

8 से 10 करोड़ रुपए का माल बरामद
डीसीपी के मुताबिक, आरोपी विनोद यादव बिहार के गया का रहने वाला है। प्रोफेशनल चोर लग रहा है। हमारी एक टीम गया भी रवाना हुई है। रविवार को यह टिकट लेकर म्यूजियम घुसा और अंदर ही छिप गया। म्यूजियम की सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड बिल्डिंग को लॉक कर कैम्पस में आ गए। आरोपी के पास से चोरी गया सारा सामान बरामद हुआ है। इसकी कीमत 8 से 10 करोड़ रुपए के बीच होगी। कुछ सोने के सिक्के तो 50 से 100 ग्राम तक के हैं। यह माल तो सिर्फ दो रूम का था, पूरे म्यूजियम में करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की चीजें होंगी।

म्यूजियम में अलार्म सिस्टम नहीं, सीसीटीवी बंद
डीसीपी रियाज के मुताबिक, म्यूजियम की बिल्डिंग में कुछ कमियां हैं। इसे हम लिखित में देंगे। अलार्म सिस्टम नहीं है। ज्यादातर सीसीटीवी कैमरा भी बंद हैं। दरवाजे कमजोर हैं। एल्यूमिनियम के बने हैं। बहुत सारी जगह छत पर प्लास्टिक शीट है, इसे कोई भी आसानी से तोड़ सकता है।

अच्छी बात यह रही कि म्यूजियम में होमगार्ड और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड अलर्ट रहे। खुद आरोपी ने भी बताया कि उसने बहुत बार निकलने की कोशिश की, लेकिन हर बार गार्ड को गश्त करते हुए देखा, तो अंदर वापस जाना पड़ा।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img