Tuesday, July 7, 2026
30.7 C
Bhopal

Nawab Malik LIVE Updates: घर से बुलाया गद्दा, कंबल, तकिया, तब सो पाए नवाब मलिक, जानिए कैसे गुजरी रात

Nawab Malik LIVE Updates: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में एनसीपी नेता और उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्रीा नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। Nawab Malik को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। हिरासत में Nawab Malik की रात मुश्किल में बीती। उन्हें नींद नहीं आ रही थी और पीठ में दर्द की शिकायत भी रही। इसके बाद रात करीब 11.30 बजे उनके लिए घर से गद्दा, कंबल और तकिया बुलवाया गया। NCP का एक नेता यह सामान लेकर ईडी कार्यालय पहुंचा। इसके बाद जैसे-जैसे Nawab Malik को नींद आ सकी।

Nawab Malik LIVE Updates: एक तरफ भाजपा, तो दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी

महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार का दिन घमासान से भरा रहने वाला है। भाजपा जहां Nawab Malik के इस्तीफे की मांग करेगी, वहीं एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस ईडी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, दाऊद जैसे देश के दुश्मन को मदद जिसके माध्यम से हुई उसको बचाने के लिए और उनका मंत्री पद बचाने के लिए पूरी सरकार (महाराष्ट्र सरकार) उनके पीछे खड़ी है, इसका देश को जवाब इस सरकार को देना पड़ेगा।

मनी लांड्रिंग केस में नवाब मलिक की गिरफ्तारी, जानिए अब तक का पूरा घटनाक्रम

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम, उसके सहयोगियों और मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़ी मनी लांड्रिंग जांच के मामले में बुधवार को राकांपा नेता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। पद पर रहते हुए गिरफ्तार होने वाले वह महाराष्ट्र के पहले कैबिनेट मंत्री हैं।

62 साल के Nawab Malik को बुधवार सुबह करीब 8 बजे पूछताछ के लिए दक्षिण मुंबई स्थित ED कार्यालय में लाया गया था, करीब 6 घंटे चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस की सुरक्षा में ED अधिकारियों द्वारा मेडिकल चेकअप के लिए ले जाए जाने के पहले मलिक ने मीडिया के समक्ष मुस्कराकर मुट्ठी बांधी, हाथ हिलाया और वाहन के अंदर से ही कहा, हम लड़ेंगे, जीतेंगे और सभी को बेनकाब करेंगे।

नवाब मलिक की अदालत में पेशी के दौरान ED ने कहा कि वह आतंकी फंडिंग में कथित तौर पर सक्रिय रूप से शामिल थे। विशेष न्यायाधीश आरएन रोकाडे के समक्ष रिमांड आवेदन में जांच एजेंसी ने कहा, संपत्ति पर गैरकानूनी कब्जा हासिल करने के बदले उन्होंने डी-गैंग के एक प्रमुख सदस्य को धन मुहैया कराया… इस फंडिंग के ब्योरे की जांच करने की जरूरत है।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...

पुलिस की सुस्ती का फायदा, रिटायर्ड रेंजर से दूसरी बार साइबर ठगी

​ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img