Sunday, March 29, 2026
25.9 C
Bhopal

पड़ोसी नाबालिग ने घर में घुसकर की छेड़छाड़

इंदौर के रावजी बाजार इलाके में रमजान की सहरी के दौरान 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया।

रावजी बाजार पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे जब वह रमजान में सहरी के लिए उठी, तो बड़ी बेटी के कमरे से आवाजें सुनाई दीं। जब वह कमरे में गई तो देखा कि पड़ोस में किराए से रहने वाला 16 वर्षीय लड़का बच्ची से जबरन छेड़छाड़ कर रहा था।

महिला ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान आरोपी किसी तरह खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने तुरंत हिरासत में लिया, इलाके में तैनात किया बल

घटना की सूचना मिलते ही रावजी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर माहौल शांत कराया।इसके बाद छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Hot this week

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

Topics

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img