आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

नेपाल में विमान हादसा, 42 की मौत, लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले आग लगी

नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 में 5 भारतीय समेत 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। नेपाल के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब तक 42 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। हालांकि, एयरलाइंस और सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

हादसे की जो तस्वीरें और फुटेज सामने आई हैं। उसमें यह हादसा बेहद भयावह नजर आ रहा है। बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दीं। इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। पहले कहा जा रहा था कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770