Saturday, March 28, 2026
30.1 C
Bhopal

स्कूल में राष्ट्रगान नहीं, शिकायत पर पहुंचे जिपं उपाध्यक्ष

भोपाल के पिपलिया बाज खां स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रगान नहीं होने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद मंगलवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट स्कूल में पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रगान नहीं कराए जाने की वजह भी जानी। इस मामले में वे कलेक्टर और डीईओ से भी शिकायत करेंगे।

मंगलवार को जिपं के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल करोंद के सामने भोपाल नगर निगम सीमा से लगी हुई फंदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपलिया बाज खां पहुंचे। यहां स्कूल का निरीक्षण किया। इस स्कूल को लेकर सरपंच और ग्रामीणों ने लिखित में शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे उपाध्यक्ष जाट ने बताया, निरीक्षण में शिकायत सही पाई गई। इस पर स्कूल स्टॉफ के साथ प्रभारी को भी फटकार लगाई है। राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के साथ राष्ट्रगान होना आवश्यक है।

विधायक से भी करेंगे शिकायत
उपाध्यक्ष जाट ने बताया, शाला प्रभारी जावेद सुल्तान से पूछा कि आप स्कूल में राष्ट्रीय गान एवं प्रार्थना क्यों नहीं करती हैं? इस पर उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से नहीं करा पाए। आगे से कराएंगे। उपाध्यक्ष ने शिक्षकों एवं बच्चों से भी जानकारी ली। विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और डीईओ से इसकी शिकायत करेंगे। निरीक्षण के दौरान आधे शिक्षक मौजूद नहीं थे।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img