Friday, February 20, 2026
21.4 C
Bhopal

काम के बहाने महिला को राजस्थान ले जाकर बेचा

हबीबगंज में रहने वाली एक महिला को साथ काम करने वाले राजस्थान ले गए और वहां एक युवक से सौदा कर उसे बेच दिया। पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर खरीददार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मानव दुव्र्यवहार तथा खरीददार के खिलाफ बलात्कार समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय महिला शादी पार्टी में खाना बनाने का काम करती है। उसके साथ छाया देशमुख, पूजा धानक, संतोष भालेराव और उसका पति मनोज भालेराव भी काम करता था। कुछ महीने पहले इन चारों ने बताया कि राजस्थान में काम करने चलना है। महिला उनके साथ काम के लिए चली गई। वहां ले जाकर चारों ने उसे राजस्थान के राजसमंद में देवीलाल गर्ग नामक युवक से जबरन शादी करवा दी। इसके बदले चारों ने देवीलाल से हजारों रुपए की राशि ले ली। महिला से शादी करने के बाद देवी लाल ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। इधर, कई दिन तक महिला घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने लापता महिला को राजस्थान से दस्तयाब कर लिया। पीडि़ता के बयान लेने के बाद पुलिस ने देवीलाल, छाया, संतोष और पूजा को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img