Friday, March 13, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल में बिना हेलमेट 1 अगस्त से नहीं मिलेगा पेट्रोल

भोपाल में अब बिना हेलमेट के टू व्हीलर्स चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। सीएनजी पंप पर भी गैस नहीं भरी जाएगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को यह आदेश जारी किए। जिले में सड़क हादसों के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है।

भोपाल में कुल 192 पेट्रोल पंप है। जहां हर रोज पेट्रोल और डीजल की खपत 21 लाख लीटर है। इनमें से आधी से ज्यादा पेट्रोल की खपत होती है। इन पर अब बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यानी, मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है।

सरकार के आदेश के बाद निर्णय कलेक्टर के आदेश में कहा गया है कि इस संबंध में समय-समय पर केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मप्र मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा-129 में स्पष्ट प्रावधान है कि प्रत्येक दो पहिया वाहन सवारी और वाहन चालक अनिवार्य रूप से आईएसआई मार्क हेलमेट (सुरक्षात्मक टोप) पहनेगा। बिना हेलमेट पहने टू व्हीलर्स चलाने से हादसे की संभावना बनी रहती है।

हेलमेट से जान काफी हद तक बच सकती है। कलेक्टर ने एकपक्षीय आदेश पारित किया है।

इन्हें मिलेगी छूट

  • प्रतिबंध मेडिकल संबंधी मामलों व आकस्मिक स्थिति में लागू नहीं होगा। यह प्रतिबंध अन्य किसी नियम/आदेश के प्रतिबंध के अतिरिक्त होंगे।
  • यह आदेश 1 अगस्त-25 से लागू होगा और 29 सितंबर-25 तक की अवधि में प्रभावशील रहेगा। इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, संस्था और संचालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता-23 की धारा 223 के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकेगी।

बिना हेलमेट पहनकर आने वालों पर क्या कार्रवाई होगी? पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन बिना हेलमेट के पेट्रोल देने पर पंप संचालक पर तो कार्रवाई करेगी, लेकिन जो पेट्रोल ले रहा है, उस पर क्या कार्रवाई होगी? सड़क पर पुलिस बिना हेलमेट वाले मोटरसाइकिल चालकों को नहीं पकड़ पा रही है। इस पर भी सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों...

शहर में साइबर ठगी का आतंक: दो वारदातों में पौने तीन लाख पार

​भोपाल | राजधानी में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

बैरसिया में रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

​बैरसिया। क्षेत्र के तरावली जोड़ पर गुरुवार सुबह एक...

होटल में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, चाकू दिखाकर मांगी 5 हजार की मंथली

​इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों...

Topics

भोपाल: पुराने केस में समझौते से इनकार पर युवक का कान काटा, हालत नाजुक

राजधानी के कोतवाली इलाके की वारदात, आरोपियों की तलाश...

भोपाल: LLB प्रथम वर्ष की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img